Vastu Tips: मनी प्लांट से जुड़ी छोटी गलतियां बिगाड़ सकती हैं आर्थिक स्थिति, जानिए सही देखभाल के नियम
मनी प्लांट
Vastu Tips: घर के किसी कोने में रखा मनी प्लांट सिर्फ सजावटी पौधा नहीं, बल्कि वास्तु शास्त्र में इसे बेहद शुभ माना गया है. मान्यता है कि यदि इस पौधे की सही तरीके से देखभाल की जाए तो यह बंद किस्मत के दरवाजे खोल सकता है. वहीं, छोटी-सी लापरवाही भी धन लाभ की जगह आर्थिक परेशानियों को जन्म दे सकती है. अगर मेहनत के बावजूद आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं हो रही है, तो जरूरी है कि मनी प्लांट से जुड़ी इन बातों पर ध्यान दिया जाए.
सही दिशा का चयन है जरूरी
- वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में रखना अशुभ माना जाता है. इसके बजाय इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना बेहतर होता है, क्योंकि यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ी मानी जाती है और घर में सुख-समृद्धि बढ़ाने में मदद करती है.
बेलों को ऊपर की ओर बढ़ाएं
- मनी प्लांट की बेलों को जमीन पर फैलने देने की बजाय ऊपर की ओर बढ़ाना चाहिए. कहा जाता है कि ऊपर चढ़ती बेलें तरक्की का संकेत देती हैं, जबकि जमीन पर फैलती बेलें नकारात्मकता को बढ़ा सकती हैं.
सूखे और पीले पत्तों को हटाएं
- अगर पौधे के पत्ते पीले या सूखे नजर आ रहे हैं, तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए. ऐसे पत्ते घर की सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित करते हैं और आर्थिक स्थिति पर भी असर डाल सकते हैं.
उपयुक्त बर्तन का करें चुनाव
- मनी प्लांट को लगाने के लिए साफ-सुथरा बर्तन चुनना जरूरी है. वास्तु में नीले कांच की बोतल या मिट्टी के गमले को शुभ माना गया है, जबकि प्लास्टिक या गंदे बर्तन से बचने की सलाह दी जाती है.
कटिंग देने से बचें और खास उपाय अपनाएं
- यह भी मान्यता है कि अपने घर के अच्छे से बढ़ रहे मनी प्लांट की कटिंग किसी और को नहीं देनी चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से सुख-समृद्धि दूसरे के पास चली जाती है. वहीं, पौधे में पानी डालते समय उसमें थोड़ी मात्रा में कच्चा दूध मिलाना भी शुभ माना जाता है. इससे घर में धन आगमन के साथ-साथ परिवार में सामंजस्य भी बेहतर होता है.
ये भी पढे़ं- Surya Gochar 2026: 14 अप्रैल को सूर्य करेगा राशि परिवर्तन, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता
(डिस्क्लेमर: यह खबर धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिष शास्त्र और पंचांग आधारित जानकारी पर लिखी गई है. इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी देना है. विस्तार न्यूज किसी भी ज्योतिषीय दावे की पुष्टि नहीं करता है.)