Vistaar NEWS

Raksha Bandhan 2026: क्या इस साल भी रक्षाबंधन पर रहेगा भद्रा का साया? जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और भद्रा काल टाइमिंग

Raksha Bandhan 2026

रक्षाबंधन 2026

Bhadra Kaal Timing On Rakhi: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त को मनाया जाएगा. भाइयों और बहनों के बीच इस पावन पर्व का इंतजार देखने को मिल रहा है. रक्षाबंधन के इस खास दिन पर बहनें अपने भाइयो को राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र के लिए भगवान से कामना करती हैं. वहीं भाई भी अपनी बहनों की रक्षा और सुख-दुख में साथ देने का संकल्प लेते हैं. मान्यता है कि भाइयों को भद्रा काल में राखी नहीं बांधनी चाहिए, क्योंकि भद्रा का समय अशुभ माना जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस रक्षाबंधन के त्योहार पर भद्रा का साया रहेगा या नहीं.

रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया रहेगा या नहीं

रक्षाबंधन के दिन कई सावधानियां रखने की जरूरत होती है. हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, भद्रा काल में राखी बांधना अशुभ माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल भद्रा काल 27 अगस्त की सुबह 9:09 बजे शुरू होगी, जो कि रात 09:25 जे समाप्त हो जाएगी. यानी 28 अगस्त रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा. वहीं किसी कारण से यदि आप शुभ मुहूर्त में अपने भाइयों को राखी नहीं बांध पाई हैं, तो इस दिन किसी भी समय भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं.

28 अगस्त को ही रक्षाबंधन क्यों मनाया जाएगा?

इस साल भाई-बहनों का सबसे पवित्र त्योहार रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा. हर हिंदू परिवार इस त्योहार को बड़े ही धूमधाम और खुशियों के साथ मनाता है. वहीं कई लोगों के मन में यह सवाल है कि इस साल 28 अगस्त को ही रक्षाबंधन क्यों मनाया जा रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त की सुबह 09:08 बजे से शुरू होगी और 28 अगस्त की सुबह 09:48 बजे तक रहेगी. उदयातिथि के नियम के अनुसार रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को ही मनाया जाएगा. वहीं ज्योतिषियों के अनुसार, इस खास दिन पर कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है, जो कि रक्षाबंधन के लिए बेहद शुभ बताए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Raksha Bandhan 2026 Date: 27 या 28 अगस्त, किस दिन है रक्षाबंधन? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Exit mobile version