Raksha Bandhan 2026 Date: 27 या 28 अगस्त, किस दिन है रक्षाबंधन? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन

Raksha Bandhan 2026 Exact Date: हर साल की तरह इस साल भी लोगों के मन में यह कन्फ्यूजन है कि आखिर रक्षाबंधन किस दिन है और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है? ऐसे में आइए जानते हैं कि रक्षाबंधन किस तारीख को है.
Raksha Bandhan 2026

रक्षाबंधन कब है?

Raksha Bandhan 27 Or 28 August: हिंदू धर्म में हर रिश्ते के लिए एक खास त्योहार होता है. इसी तरह भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन होता है. रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं और उनके स्वास्थ्य व लंबी उम्र के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं. वहीं भाई भी बहनों की रक्षा करने, उनके हर सुख-दुख में साथ निभाने और मुसीबत पड़ने पर उनका सहारा बनने का संकल्प लेता है. हर साल की तरह इस साल भी लोगों के मन में यह कन्फ्यूजन है कि आखिर रक्षाबंधन किस दिन है और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है? ऐसे में आइए जानते हैं कि रक्षाबंधन किस तारीख को है.

कब है रक्षाबंधन 2026?

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 27 अगस्त को सुबह 9 बजकर 7 मिनट पर होगी और इस खास तिथि का समापन 28 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजकर 49 मिनट पर होगा. वहीं उदया तिथि के अनुसार, इस साल रक्षाबंधन 28 अगस्त, दिन शुक्रवार को है। इसी दिन रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जाएगा.

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, 28 अगस्त के दिन सुबह 5 बजकर 57 मिनट से राखी बांधने का शुभ मुहूर्त शुरू होगा, जो सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. भाइयों को राखी बांधने का सबसे अच्छा और शुभ समय यही रहेगा. हालांकि, यदि किसी कारणवश आप अपने भाइयों को इस शुभ मुहूर्त पर राखी नहीं बांध पाती हैं, तो आप अपने समय और सुविधा के अनुसार इस पूरे दिन में किसी भी समय राखी बांध सकती हैं.

ये भी पढ़ें-Surya Gochar 2026: नाग पंचमी पर सूर्य-केतु की युति से इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, 30 दिन तक रहें सावधान

रक्षाबंधन पर भद्राकाल का साया रहेगा या नहीं?

शास्त्रों के अनुसार, हर साल रक्षाबंधन के समय भद्राकाल लगता है. इस साल भी रक्षाबंधन के मौके पर भद्रा का साया देखने को मिलेगा. मान्यता है कि भद्राकाल के समय राखी बांधना अशुभ होता है. शास्त्रों के अनुसार, इस समय भाइयों को राखी नहीं बांधनी चाहिए. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल 27 अगस्त को सुबह 9 बजकर 08 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 32 मिनट तक देशभर में भद्रा का असर दिखाई देगा. वहीं रक्षाबंधन 28 अगस्त के दिन की बात करें तो इस दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा. इसलिए यदि आप शुभ मुहूर्त में राखी नहीं बांध पाईं, तो दिन में किसी भी समय भाइयों को राखी बांध सकती हैं.

ज़रूर पढ़ें