Vistaar NEWS

Chhath Puja 2026: छठ पूजा में ठेकुआ का प्रसाद चढ़ाने से आती है सुख-शांति और खुशहाली, जानें इसका महत्व

Thekua Prasad

ठेकुआ का प्रसाद

Thekua Kasar Religious Significance: छठ पूजा हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है. इसे सबसे कठिन व्रतों में गिना जाती है. इस साल छठ महापर्व 13 नवंबर 2026 को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा और 16 नवंबर 2026 को उगते सूर्य को उषा अर्घ्य देने के बाद समाप्त होगा. यह पर्व भगवान सूर्य और छठी मैया को समर्पित है. चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है. इसके बाद खरना, संध्या अर्घ्य और फिर सुबह का अर्घ्य दिया जाता है.

छठ पूजा में कई तरह के फल और पकवान प्रसाद के रूप में चढ़ाए जाते हैं. इनमें ठेकुआ का विशेष महत्व होता है. इसके बिना छठ पूजा अधूरी मानी जाती है. आइए जानते हैं कि छठी मैया को ठेकुआ क्यों चढ़ाया जाता है और इसका क्या महत्व है.

छठी मैया को क्यों चढ़ाते हैं ठेकुआ?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ठेकुआ छठी मैया का प्रिय प्रसाद माना जाता है. यही वजह है कि छठ पूजा में इसे विशेष रूप से तैयार किया जाता है. यह बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश की पारंपरिक मिठाई है, जिसका छठ पर्व से गहरा संबंध है.

मान्यता है कि छठी मैया को ठेकुआ अर्पित करने से वे प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखती हैं. इस प्रसाद को सुख, समृद्धि और संतान की खुशहाली की कामना के साथ चढ़ाया जाता है. ठेकुआ भगवान सूर्य को भी अर्पित किया जाता है.

छठ पूजा में ठेकुआ चढ़ाने का महत्व

Exit mobile version