Chhath Vrat Parana Diet: अगर व्रत टूटते ही पकौड़े, पूरी या ज्यादा मसालेदार खाना खा लिया तो पेट में जलन, गैस और उल्टी जैसी दिक्कत हो सकती है. डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी बताती हैं कि उपवास के बाद पेट को फिर से काम पर लगाने के लिए उसे धीरे-धीरे आदत डालनी चाहिए.
Chhath Puja 2026: अक्सर महिलाओं के मन में यह सवाल रहता है कि अगर छठ के दौरान या उसके बीच में अचानक से पीरियड्स शुरू हो जाएं, तो क्या व्रत अधूरा रह जाता है. क्या इस दौरान व्रत बीच में ही तोड़ देना चाहिए. ऐसे में आइए जानते हैं कि महिलाओं को इस स्थिति में क्या करना चाहिए.
Chhath Kharna Puja 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2026 में खरना 14 नवंबर, शनिवार को मनाया जाएगा. इस दिन सूर्यास्त के बाद पूजा करने की परंपरा है. पंचांग के मुताबिक, रांची में सूर्यास्त शाम 5 बजकर 04 मिनट पर और पटना में शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा.
Chhath Mahaparv 2026 Nahay Khay: छठ महापर्व का त्योहार चार दिनों तक चलता है. आज 13 नवंबर को छठ का पहला दिन है और यह 16 नवंबर तक चलेगा. इस दौरान सूर्य देव की पूजा अर्चना का विशेष महत्व माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक महीने में सूर्य देव की बड़े ही श्रद्धा भाव से पूजा और उनकी उपासना करने से सुख की प्राप्ति होती है और संतान से जुड़ी हुई समस्याएं दूर होती हैं.
Kharna Gud Kheer Recipe: छठ पूजा के दूसरे दिन खरना मनाया जाता है. इस दिन शाम को पूजा के बाद व्रती गुड़ की खीर और रोटी खाते हैं. कई जगहों पर इस खीर को रसिया भी कहा जता है. इसे पारंपरिक तरीके से तैयार किया जाता है.
Chhath Puja Traditional Dishes Recipes: छठ पर तैयार किए गए ये खास व्यंजन त्योहार को और भी ज्यादा यादगार बना देंगे. ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे अलग और पारंपरिक व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको आप घर पर बहुत ही आसानी से तैयार कर सकते हैं.
Chhath Puja 2026 Muhurat: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, 13 नवंबर दिन शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ छठ पर्व की शुरुआत होगी. इस दिन व्रती स्नान करके घर की साफ-सफाई करते हैं और शुद्ध भोजन का सेवन करते हैं. मान्यताओं के अनुसार, छठ पर्व के पहले दिन कद्दू-भात और चने की दाल बनाई जाती है.
Gwalior To Barauni Route: इन दोनों ट्रेनों के संचालन से बिहार जाने वाले यात्रियों को सीधा फायदा होगा. रेलवे के टाइमिंग के अनुसार, गाड़ी संख्या 04111 ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन 12 नवंबर को दोपहर 2:15 बजे रवाना होगी. कई दिनों से घर जाने के लिए परेशान हो रहे यात्रियों के लिए यह स्पेशल ट्रेन बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है.
Chhath Puja Prasad Significance: छठ पूजा में कई तरह के फल और पकवान प्रसाद के रूप में चढ़ाए जाते हैं. इनमें ठेकुआ का विशेष महत्व होता है. इसके बिना छठ पूजा अधूरी मानी जाती है. आइए जानते हैं कि छठी मैया को ठेकुआ क्यों चढ़ाया जाता है और इसका क्या महत्व है.
Chhath Mahaparv 2026 Dates: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, इस साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि 14 नवंबर की रात 11 बजकर 23 मिनट से शुरू होगी, जो 16 नवंबर की रात करीब 2 बजे तक रहेगी. वहीं उदया तिथि और पर्व की परंपरा के अनुसार, छठ महापर्व 15 नवंबर, दिन रविवार को रहेगा. इसी दिन व्रती अस्त होते सूर्य को संध्या अर्घ्य देंगे. वहीं चार दिवसीय इस महापर्व का समापन 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही होगा.