Abhishek-Sanju: क्रिकेट के मैदान पर जब बल्लेबाज आक्रामक अंदाज में उतरते हैं तो किसी भी गेंदबाज के लिए उन्हें रोकना आसान नहीं होता. ऐसा ही कुछ नजारा भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरे टी20 मैच के दौरान देखने को मिला, जब अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने अफगानिस्तान के ऑफ स्पिनर मोहम्मद नबी के एक ही ओवर में जमकर रन बटोरे. दोनों बल्लेबाजों ने तूफ़ानी बल्लेबाजी करते हुए नबी के एक ही ओवर में चौके-छक्कों की बरसात करते हुए 27 रन बटोरे.
अभिषेक-सैमसन ने एक ओवर में लूटे 27 रन
भारत की पारी के दौरान छठा ओवर मोहम्मद नबी लेकर आए. उनके सामने थे अभिषेक शर्मा, अभिषेक ने नबी के इस ओवर की पहली गेंद पर शानदार छक्का जड़ा. इसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने एक रन लेकर संजू सैमसन को स्ट्राइक दी. ओवर की तीसरी गेंद पर सैमसन ने डीप मिड-विकेट के ऊपर से शानदार छक्का जड़ा. इसकी अगली गेंद पर सैमसन ने दो चौके और जड़े. ओवर की आखिरी गेंद पर सैमसन ने एक और छक्का जड़ा. इस तरह दोनों बल्लेबाजों ने नबी के एक ओवर में 27 रन बटोरे.
अभिषेक-संजू की तूफानी साझेदारी
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने तूफानी बल्लेबाजी की और पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े. इस मैच में अभिषेक शर्मा 19 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, संजू सैमसन ने 22 गेंदों में 57 रन की तूफानी पारी खेली. इस दौरान संजू ने 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.
यह भी पढ़ें: IND VS AFG: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, 15वें ओवर में ही चेज किया टारगेट
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
मैच की बट करें तो अफगानिस्तान की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए. जवाब में भारत ने 14.5 ओवर में ही 3 विकेट खोकर 163 रन बनाकर 7 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया. भारत की इस जीत के हीरो नीतीश कुमार रेड्डी रहे जिन्होंने 3 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट झटके.
