IND A vs AFG A : श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई नेशन वनडे सीरीज का आज दूसरा मुकाबला भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच दांबुला में खेला गया. बारिश से प्रभावित इस मैच में डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS मेथड) से नतीजा निकाला गया, जिससे भारतीय टीम को 4 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में टॉस हारकर भारत ए की टीम ने निर्धारित 49 ओवर में 9 विकेट खोकर 349 रन बनाए. जवाब में अफगानिस्तान ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25.5 ओवर में दो विकेट खोकर 177 रन बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया.
Afghanistan A 🇦🇫 have beaten India A 🇮🇳 by 4 runs (DLS Method) in the 2nd match of the Tri Nation A Series in Sri Lanka pic.twitter.com/zqsiwFetRp
— Cricbuzz (@cricbuzz) June 11, 2026
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज
अफगानिस्तान ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन ईसाखिल, खालिद तानिवाल, इजाज अहमद अहमदजई, बहिर शाह, इशाक रहीमी (विकेटकीपर), खलील गुरबाज, जहीर खान, अब्दुल्ला अहमदजई, मोहम्मद इब्राहिम, फरमानुल्लाह सफी
अफगानिस्तान ए ने DLS नियम के तहत 4 रन से जीत हासिल की
बारिश के कारण रुका मैच
बारिश के कारण मैच रोक दिया गया है. अफगानिस्तान ने 25.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 177 रन बना लिए हैं.
बहिर ने जड़ी फिफ्टी
बहिर शाह ने 51 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. अब अफगानिस्तान को जीत के लिए 74 गेंदों में 117 रन बनाने हैं. बहिर के साथ इमरान मीर क्रीज पर डटें हुए हैं.
23 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 160-2
23 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने दो विकेट खोकर 160 रन बना लिए हैं. इमरान मीर (68) और बहिर शाह (42) रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.
इमरान मीर ने जड़ी फिफ्टी
इमरान मीर ने 45 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया है. उनके अलावा बहिर शाह भी शानदार लय में नजर आ रहे हैं. अफगानिस्तान ने 18 ओवर में 2 विकेट खोकर 123 रन बना लिए है.
15 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 100 के पार
15 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने दो विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए हैं. इमरान मीर और बहिर शाह बल्लेबाजी कर रहे हैं.
अफगानिस्तान का दूसरा विकेट गिरा
अफगानिस्तान का दूसरा विकेट गिरा खालिद तानिवाल 4 गेंदों में 2 रन बनाकर अनुकूल रॉय की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए. अब इमरान मीर और बहिर शाह क्रीज पर मौजूद हैं और अफगानिस्तान की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं.
अफगानिस्तान को पहला झटका
अफगानिस्तान का पहला विकेट गिरा हसन ईसाखिल 29 गेंदों में 34 रन बनाकर अरशद खान की गेंद में आउट हो गए हैं. ईसाखिल ने अपनी इस पारी में 6 चौके जड़े
अफगानिस्तान का स्कोर 40-0
अफगानिस्तान को इमरान मीर और हसन ईसाखिल ने तेज शुरुआत दिलाई. दोनों ने 4 ओवर में टीम के लिए बिना किसी नुकसान के 40 रन जोड़ लिए हैं.
अफगानिस्तान की पारी शुरू
अफगानिस्तान की पारी शुरू हो गई है कप्तान इमरान मीर और हसन ईसाखिल ओपनिंग कर रहे हैं. 1 ओवर में अफगानसीटन ने बिना किसी नुकसान के 7 रन बना लिए हैं.
बारिश के कारण दूसरी पारी शुरू होने में देरी
दांबुला में बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण अफगानिस्तान की पारी शुरू होने में देरी हो रही है.
भारत ने अफगानिस्तान को दिया 350 रन का टारगेट
भारत ने निर्धारित 49 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 349 रन बनाए. अब अफगानिस्तान को जीत के लिए 350 रन बनाने होंगे. टीम इंडिया के लिए प्रभसिमरन सिंह (84), ऋतुराज गायकवाड़ (66) और तिलक वर्मा(66) ने अर्धशतकीय पारी खेली.
भारत को सातवां झटका
भारत का सातवां विकेट गिरा सूर्यांश शेडगे 27 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए. उनकी पारी में डॉ छक्के और दो चौके शामिल रहे. सूर्यांश के बाद अरशद खान 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
भारत को छठा झटका
भारत का छठा विकेट गिरा तिलक वर्मा 73 गेंदों में 66 रन बनाकर अब्दुल्ला अहमदजई की गेंद पर आउट हो गए हैं. तिलक ने अपनी पारी में पांच चौके जड़े. अब सूर्यांश और अनुकूल क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
भारत का स्कोर 300 के पार
45 ओवर में भारत ने 5 विकेट खोकर 309 रन बना लिए हैं. तिलक वर्मा (63) और सूर्यांश शेडगे (29) रन पर खेल रहे हैं.
तिलक वर्मा ने जड़ी फिफ्टी
तिलक वर्मा ने 60 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया हैं. 42 ओवर तक भारत ए ने पांच विकेट खोकर 267 रन बना लिया हैं. तिलक वर्मा और सूर्यांश शेडगे क्रीज पर मौजूद.
भारत को बैक टू बैक डॉ झटके
भारत के बैक टू बैक दो विकेट गिरी ऋतुराज गायकवाड़ 80 गेंदों में 66 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, आयुष बडोनी बिना खाता खोले ली पवेलियन लौट गए.
36 ओवर के बाद भारत का स्कोर 238-3
36 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 238 रन बना लिए हैं. तिलक वर्मा (32) और ऋतुराज गायकवाड़ (63) रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.
ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ी फिफ्टी
ऋतुराज गायकवाड़ ने 66 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. वह 56 रनों के साथ अभी भी क्रीज पर बने हुए हैं.
33 ओवर के बाद भारत का स्कोर 216-3
33 ओवर के बाद भारत ए ने तीन विकेट खोकर 216 रन बना लिए हैं. ऋतुराज गायकवाड़ (50) और तिलक वर्मा (23) रन पर खेल रहे हैं.
29 ओवर के बाद भारत का स्कोर 200 के पार
29 ओवर के बाद भारत ए ने तीन विकेट के नुकसान पर 201 रन बना लिए हैं. कप्तान तिलक वर्मा (17) और ऋतुराज गायकवाड़ (41) रन पर खेल रहे हैं.
बारिश के कारण ओवरों में हुई कटौती
बारिश के कारण ओवर काट दिए गए हैं अब मैच 49 ओवर का होगा. 27 ओवर के बाद भारत ए ने तीन विकेट खोकर 189 रन बना लिए हैं.
बारिश के कारण रुका मैच
दांबुला में बारिश हो रही है जिसके कारण खेल रोका गया है. भारत ने अब तक तीन विकेट खोकर 174 रन बना लिए हैं. तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी कर रहे थे.
भारत को तीसरा झटका
भारत का तीसरा विकेट गिरा प्रभसिमरन सिंह 69 गेंदों में 84 रन बनाकर इमरान मीर की गेंद पर आउट हो गए हैं. अब कप्तान तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर मौजूद हैं.
