शतक तो दूर फिफ्टी के लिए भी तरसे वैभव सूर्यवंशी, 4 मैचों में बनाए सिर्फ 117 रन

No Fifty No Hundred: श्रीलंका में जारी ट्राई नेशन ए सीरीज में भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला लगातार खामोश है. इस सीरीज की 4 पारियों में वह महज 117 रन ही बना सके हैं.
Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

No Fifty No Hundred: भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खिचने वाले सूर्यवंशी भारत ए के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. श्रीलंका में जारी ट्राई नेशन सीरीज में वह लगातार फ्लॉप साबित हुए और 4 मैचों में महज 117 रन ही बना सके. हैरानी की बात तो यह है कि इस दौरान वैभव एक भी बार फिफ्टी भी नहीं लगा पाए हैं.

अफगानिस्तान ए के खिलाफ भी फ्लॉप साबित हुए वैभव

श्रीलंका में जारी ट्राई नेशन सीरीज का पांचवां मुकाबला आज बुधवार 17 जून को भारत ए और अफागनिस्तान ए के बीच खेला गया. दांबुला में खेले गए इस मैच भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए. इस मैच में वैभव 28 गेंदों में महज 38 रन ही बना सके. उनकी इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे.

यह भी पढ़ें: श्रीलंकाई खिलाड़ियों से लड़ाई के बाद किसके पैर छूने लगे वैभव सूर्यवंशी? VIDEO वायरल

अर्धशतक को तरसे वैभव

आईपीएल 2026 में दमदार प्रदर्शन के बाद 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई नेशन ए सीरीज के लिए भारत ए की टीम में शामिल किया गया था. हालांकि इस सीरीज में वह लगातार फ्लॉप साबित हुए हैं. श्रीलंका में जारी इस सीरीज में वैभव ने अब तक कुल 4 मैचों की 4 पारियों में 117 रन ही बनाए हैं. इस दौरान शतक तो दूर उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है. इन चार मैचों में सूर्यवंशी क्रमाश: 14, 44,21 और 38 रन का स्कोर ही बना पाए हैं.

भारत की T20I टीम में मिला मौका

भारतीय टीम को जून-जुलाई में आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा करना है. जहां दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज के लिए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टी20 इंटरनेशनल टीम में शामिल किया गया है. इस विदेशी दौरे में अगर वैभव डेब्यू करते हैं, तो वे 15 वर्ष की आयु में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे युवा मेंस इंटरनेशनल क्रिकेटर बन जाएंगे.

ज़रूर पढ़ें