Indian Hockey Men’s Team Win Gold: भारतीय मेंस हॉकी टीम ने फाइनल में मलेशिया को हराकर गोल्ड पर कब्जा कर लिया है. फाइनल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया को 5-1 से हरा दिया है. बह्रत ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है. इस जीत के साथ भारत ने 2028 में होने वाले लॉस एंजिलस ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है.
भारत ने मलेशिया को हरा गोल्ड पर किया कब्जा
फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही मलेशिया पर अपना दबदबा कायम रखा. कप्तान हरमनप्रीत सिंह और हार्दिक सिंह समेत अन्य खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 गोल दागे, जबकि मलेशिया की टीम सिर्फ 1 ही गोल कर सकी. फाइनल में मलेशिया को 5-1 से हराने के साथ भारत ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में गोल्ड पर कब्जा कर लिया है.
𝗧𝗛𝗘 𝗜𝗡𝗗𝗜𝗔𝗡 𝗠𝗘𝗡’𝗦 𝗛𝗢𝗖𝗞𝗘𝗬 𝗧𝗘𝗔𝗠 𝗜𝗦 𝗔𝗦𝗜𝗔𝗡 𝗚𝗔𝗠𝗘𝗦 𝗖𝗛𝗔𝗠𝗣𝗜𝗢𝗡 𝗢𝗡𝗖𝗘 𝗔𝗚𝗔𝗜𝗡! 🇮🇳🥇 India defeat Malaysia 5-1 in the Asian Games 2026 final to successfully defend their crown and create history by winning consecutive Asian Games gold medals for the first time! 🏆🔥 Harmanpreet Singh led from the front with his brace, as Jugraj Singh, Hardik Singh and Shilanand Lakra added to India’s tally. The defending champions have conquered Asia once again, bringing home India’s 5th Asian Games men’s hockey gold and earning a direct qualification for the LA 2028 Olympic Games. 🥳❤️ #HockeyIndia #IndiaKaGame #AsianGames2026 #AichiNagoya2026
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 3, 2026
यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: प्रणवी ने गोल्फ में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, विमेंस टीम ने भी सिल्वर पर किया कब्जा
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
भारतीय टीम ने शुरुआत से ही मुकाबले को एकतरफा कर दिया था. खेल के पहले क्वार्टर में ही हरमनप्रीत सिंह ने पहला गोल दागकर भारत को 1-0 से बढ़त दिलाई. इसके बाद 14वें मिनट में मलेशिया ने गोल कर के 1-1 की बराबरी कर ली. दूसरे क्वार्टर में मुकाबले के 23वें मिनट में गुजराज सिंह ने भारत के लिए गोल कर बढ़त को 2-1 कर दिया.
तीसरे क्वार्टर में खेल के 42वें मिनट में हार्दिक ने गोल कर भारत की बढ़त को 3-1 कर दिया. वहीं, चौथे क्वार्टर में शिलानंद के गोल से भारत ने मैच पर पूरी तरह से अपनी पकड़ बना ली और मलेशिया को वापसी का मौका नहीं दिया. 57वें मिनट मे कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एक और गोल दागकर भारत की बढ़त को 5-1 कर दिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया.
