Asian Games 2026: भारतीय मेंस हॉकी टीम की सेमीफाइनल में एंट्री, जापान को 2-0 से रौंदा
भारतीय मेंस हॉकी टीम
Indian Men’s Hockey Team: एशियन गेम्स 2026 में मेंस हॉकी इवेंट में भारतीय टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए जापान को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. एशियन गेम्स में यह भारत की लगातार चौथी जीत थी. इससे पहले टीम इंडिया ने अपने शुरुआती तीन पूल मुकाबलों में इंडोनेशिया पर 13-1, श्रीलंका पर 16-1 और साउथ कोरिया पर 8-2 से जीत दर्ज की थी. भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर और अभिषेक ने एक-एक गोल दागे.
भारत ने जापान को 2-0 से रौंदा
भारतीय टीम ने शनिवार 26 सितंबर को खेले गए अपने चौथे पूल मुकाबले में मेजबान जापान को 2-0 से हरा दिया है. इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जीत पक्की कर ली है. टीम इंडिया ने कप्तान हरमनप्रीत कौर और अभिषेक के गोलों की बदौलत इस मैच में जीत दर्ज की. हालांकि इस दौरान उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं था. इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी पेनल्टी कॉर्नर को गॉल में बदलने के मामले में संघर्ष करते दिखे. जापान के खिलाफ इस मुकाबले में भारत को 10 सेट पीस हासिल किए लेकिन केवल 1 को ही वह गोल में बदल सके.
𝗗𝗘𝗙𝗘𝗡𝗗𝗜𝗡𝗚 𝗖𝗛𝗔𝗠𝗣𝗜𝗢𝗡𝗦 𝗜𝗡𝗧𝗢 𝗧𝗛𝗘 𝗦𝗘𝗠𝗜𝗦! 🇮🇳🔥 The Indian Men’s Team continues its winning run at the Asian Games 2026, beating Japan 2-0 to make it four wins from four and book a place in the Semi-Finals! 🏑💪 The hunt for another Asian Games gold heads towards the business end of the competition! 🥇🇮🇳 #HockeyIndia #IndiaKaGame #AsianGames2026 #AichiNagoya2026
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 26, 2026
यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: कबड्डी में भारत को दूसरा गोल्ड, लड़कियों के बाद लड़कों ने ईरान को फाइनल में दी मात
पेनल्टी कॉर्नर का फायदा नहीं उठा सके हरमनप्रीत
मुकाबले के पहले क्वार्टर में मेजबान जापान ने 60 प्रतिशत गेंद पर कब्जा जमाए रखा. इसके बाद मैच के छठे मिनट में भारत ने जल्दी ही एक पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत इसका फायदा नहीं उठा सके. इसके बाद 10वें मिनट में जापान को पेनल्टी कॉर्नर मिला और उसने इस पर गोल भी दागा, लेकिन गोल को अमान्य घोषित कर दिया गया. बता दें, जापान के खिलाफ मैच के 15वें मिनट में अभिषेक ने गोल किया, जबकि 40वें मिनट में हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को जीत दिलाई.
अब बांग्लादेश से होगी भिड़ंत
मेजबान जापान को हराने के बाद अब भारत का सामना 28 सितंबर को बांग्लादेश से होगा. यह उनका आखिरी पूल मैच होगा. अपने आखिरी पूल मैच को जीतकर भारत गोल्ड मेडल जीतने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखना चाहेगा.