Seema Kumari Wins Bronze: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीट सीमा कुमारी ने 10,000 मीटर रेस इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. सीमा ने 32:41.54 सेकंड का टाइम निकालते हुए मेडल अपने नाम किया. एशियन गेम्स में यह सीमा का पहला मेडल है. इसी के साथ सीमा ने इस इवेंट में करीब 16 साल लंबा मेडल का सूखा खत्म कर दिया है. वहीं, मिक्स्ड 4X400 मीटर रिले में भारत ने सिल्वर मेडल जीता.
सीमा कुमारी ने 10,000 मीटर में जीता ब्रॉन्ज
एशियन गेम्स 2026 के छठे दिन भारत की सीमा कुमारी ने 10,000 मीटर रेस में शानदार प्रदर्शन कर ब्रॉन्ज मेडल जीता. सीमा ने 16 साल बाद भारत को इस इवेंट में एशियाड में मेडल जितवाया है. सीमा ने इस रेस को 32 मिनट 50.05 सेकंड में समाप्त किया और देश के नाम ब्रॉन्ज मेडल जीता. इस प्रतियोगिता में पहले 2000 मीटर के बाद सीमा लीड कर रही थी. लेकिन फिर अचानक उनके जूते का सोल बाहर निकलने लगा. हालांकि इसकके बावजूद उनकी रफ्तार नहीं थमी.
🥉 BRONZE FOR INDIA! 🇮🇳🔥 Seema wins bronze in the Women’s 10,000m at the #AsianGames2026! ⏱️ 32:50.05 She led the early kilometres, stayed with the leaders through a tactical race and held off Kazakhstan’s Daisy Jepkemei for the podium 💪 Flag high, heart full 🇮🇳🏅 #AsianGames2026 #TeamIndia #IndianAthletics #Nagoya2026
— Athletics Federation of India (@afiindia) September 24, 2026
यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: भारतीय हॉकी टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक, साउथ कोरिया को 8-2 से रौंदा
400 मीटर मिक्स्ड रिले में जीता सिल्वर
जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स में भारतीय एथलेटिक्स टीम ने एक और मेडल अपने नाम कर लिया है. मिक्स्ड 4X400 मीटर रिले में भारत ने सिल्वर मेडल जीत लिया है. इस मेडल के साथ भारत ने मौजूदा एशियन गेम्स में अब तक कुल 17 मेडल अपने नाम कर लिए हैं. इससे पहले भारत ने 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में इस स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था. वहीं 2023 हांगझोउ एशियन गेम्स के दौरान भारत ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. अब भारत ने मिक्स्ड रिले में लगातार तीसरी बार पदक जीत लिया है.
Hand on heart, silver around the neck 🥈🇮🇳 Vishal T.K. shares a message after India’s Mixed 4x400m Relay silver in Nagoya 🔥 He, Poovamma M.R., Vithya Ramraj and Manu T.S. clocked 3:14.46 🏅 #AsianGames2026 #TeamIndia #IndianAthletics #Nagoya2026 https://t.co/YX8jt2WLxB
— Athletics Federation of India (@afiindia) September 24, 2026
भारत ने अब तक जीते 17 मेडल
इसी के साथ भारत ने एशियन गेम्स 2026 के छठे दिन 5 मेडल जीत लिए हैं. अब भारत के कुल मेडल की संख्या 17 हो गई है, जिसमें 9 ब्रॉन्ज, 7 सिल्वर और 1 गोल्ड शामिल है. मेडल टैली में भारत 15वें स्थान पर है. वहीं, 127 मेडल के साथ चीन नंबर 1 पर काबिज है. वहीं, 90 मेडल के साथ मेजबान जापान दूसरे स्थान पर है.
