Vistaar NEWS

भोपाल में कल से Women’s Asian Champions Trophy का आगाज, पहले दिन भारत-मलेशिया की भिड़ंत

hockey

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी

Women’s Asian Champions Trophy in Bhopal: राजधानी भोपाल में गुरुवार 19 नवंबर से विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आगाज होने जा रहा है. भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 19 से 28 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 6 एशियाई टीमें हिस्सा लेंगी. एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत अपना पहला मैच 19 नवंबर को मलेशिया के खिलाफ खेलेगा. खास बात यह है कि टूर्नामेंट के सभी मैचों में दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क है. यानी फैंस बिना पैसे खर्च किए इन मुकाबलों को स्टेडियम में जाकर देख सकते हैं, वो भी बिल्कुल फ्री.

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में मेजबान भारत के अलावा चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रतियोगिता के पहले दिन तीन लीग मैच खेले जाएंगे. टूर्नामेंट की शुरुआत चीन और थाईलैंड के मैच से होगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोपहर 12:15 बजे से खेला जाएगा. दिन का तीसरा मुकाबला भारत और मलेशिया के बीच शाम 4:45 बजे खेला जाएगा.

टूर्नामेंट में 5 लीग मैच खेलेगा भारत

भारतीय टीम विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लीग स्टेज पर पांच मैच खेलेगी. टीम इंडिया का पहला मुकाबला 19 नवंबर को मलेशिया से होगा. इसके बाद 21 नवंबर को भारत का सामना कोरिया से होगा. 22 नवंबर को भारत का सामना थाईलैंड से होगा, जबकि 24 नवंबर को भारत की भिड़ंत चीन से होगी. अपना आखिरी लीग मैच भारत 25 नवंबर को जापान के खिलाफ खेलेगा. पहले मुकाबले को छोड़कर भारत के बाकी चारों लीग मैच शाम 7 बजे से खेले जाएंगे.

28 नवंबर को होगा फाइनल

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 28 नवंबर को खेला जाएगा. इसी दिन शाम 4:30 बजे ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला खेला जाएगा. वहीं, शाम 7 बजे गोल्ड मेडल मुकाबला होगा जहां दोनों फाइनलिस्ट टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी. सेमाइफाइनल मैच जीतने वाली दोनों टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी, जबकि हारने वाली टीमों के बीच सिल्वर मेडल जीतने के लिए मुकाबला होगा.

Exit mobile version