महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत-कोरिया की भिड़ंत, स्कोरबोर्ड पर बढ़त बनाने उतरेगा इंडिया
भारतीय महिला हॉकी टीम
Women’s Asian Champions Trophy: राजधानी भोपाल में इन दिनों महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का रोमांच जारी है. टूर्नामेंट में भारतीय महिला हॉकी टीम शनिवार 21 नवंबर को अपने दूसरे मुकाबले में साउथ कोरिया से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा. भारतीय टीम की नजरें इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज करने पर होगी. इससे पहले टीम इंडिया ने 19 नवंबर को मलेशिया के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर अपने अभियान की शुरुआत की थी.
भारत के सामने कोरिया की बड़ी चुनौती
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भारत और साउथ कोरिया सबसे सफल टीमें हैं. दोनों ने अब तक 3-3 बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है. ऐसे में आज के मैच में टीम इंडिया के सामने कोरिया की बड़ी चुनौती होगी. भारत ने 2016, 2023 और 2024 में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की है. बताते चले भारत इस टूर्नामेंट में मौजूदा चैंपियन के रूप में उतर रहा है.
The excitement continues at the Madhya Pradesh Women’s Asian Champions Trophy Bhopal 2026 as the six teams return to the field on Saturday for another day of thrilling continental hockey! 🏆🇮🇳 Check out the Day 2 fixtures and get ready for another action-packed day! 👀 📍 Bhopal | November 19–28, 2026 📺 LIVE on JioHotstar and Star Sports 2 🌐 Stream on https://t.co/plntJTLWXP (outside the Indian subcontinent) #HockeyIndia #IndiaKaGame #MPAsianCT2026 #HockeyIsBack #NamasteAsia @MP_MyGov @asia_hockey @DSYWMP @MP_DSYW
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 21, 2026
वर्ल्ड रैंकिंग की बात करें, तो कोरिया 15वें स्थान पर है, जबकि भारत सातवें नंबर पर. वहीं, एशियाई रैंकिंग में भारत दूसरे तो कोरिया चौथे पायदान पर है. रैंकिंग के लिहाज से बेशक भारतीय टीम का दबदबा है, लेकिन मैदान पर साउथ कोरिया की चुनौती को पार कर पाना टीम इंडिया के लिए आसान नहीं होगा.
पहले मैच में मलेशिया को दी थी मात
टूर्नामेंट में भारत ने अपने अभियान की शुरुआत मलेशिया के खिलाफ जीत के साथ की थी. 19 नवंबर को खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम ने खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी की और 4-1 से मैच अपने नाम कर लिया. मलेशिया के बाद अब भारत का दूसरा प्रतिद्वंदी साउथ कोरिया होगा. टीम इंडिया की नजर इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट में अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी.
भारत-साउथ कोरिया में किसका पलड़ा भारी
भारतीय महिला हॉकी टीम का हालिया प्रदर्शन साउथ कोरिया के खिलाफ शानदार रहा है. टीम इंडिया ने सितंबर के आखिर में एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. इसके अलावा 2024 महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारत ने कोरिया को 3-2 से मात दी थी. ऐसे में साफ तौर पर टीम इंडिया का पलड़ा भारी है.



