Vistaar NEWS

Badminton World Championship: बंदरों को भगाने के लिए तैनात होंगे ‘लंगूर मिमिक’, दिल्ली में हुआ अनोखा इंतजाम

Badminton World Championship

बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप

Badminton World Championship: दिल्ली में आयोजित होने वाली बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. इस आगामी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में देश-दुनिया के दिग्गज बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. हालांकि, टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों को एक अनोखी समस्या से बचाने के लिए आयोजकों ने खास इंतजाम किया है. बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान बंदरों को स्टेडियम से दूर रखने के लिए आयोजकों ने तीन प्रोफेशनल लंगूर मिमिक को काम पर रखा गया है.

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए खास इंतजाम

दरअसल दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होने वाले बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान बंदरों के आतंक से बचने के लिए आयोजकों ने प्रोफेशनल मिमिक को काम पर रखा है. ये मिमिक लंगूरों की हूबहू आवाज निकलेंगे, ताकि इलाके में मौजूद रीसस मकाक बंदर डरकर वहां से दूर चले जाएं. बता दें, दिल्ली में रीसस मकाक बंदरों की अच्छी-खासी मौजूदगी है.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की वापसी का काउंटडाउन शुरू, इस टूर्नामेंट में आएंगे नजर, मिली बड़ी जिम्मेदारी

इंडिया ओपन में हुई थी किरकिरी

दरअसल, बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए यह खास इंतजाम इसलिए किया गया है, क्योंकि इसी साल जनवरी में हुए इंडिया ओपन के दौरान भारत की बहुत फजीहत हुई थी. इंडिया ओपन के दौरान बंदर दर्शकों के बीच पहुंच गए थे, जिसके कारण कुछ समय के लिए मुकाबलों में भी बाधा पैदा हुई थी. बंदरों के स्टैंड में घूमने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी जिसकी चर्चा इंटरनेशनल लेवल पर भी हुई थी.अब आयोजकों ने ऐसी स्थिति दोबारा नहीं हो इसके लिए खास इंतजाम किए हैं.

पीवी सिंधु ने दी प्रतिक्रिया

भारत की स्टार शटलर और दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने इस अनोखे इंतजाम पर प्रतिक्रिया दी है. सिंधु का मानना है कि यह तरीका कई लोगों को मजेदार लग सकता है, लेकिन उन्होंने इस पहल की सराहना की है. उन्होंने कहा कि इस समाधान पर हंसी आ सकती है, लेकिन इसके पीछे की कोशिश की तारीफ होनी चाहिए.

Exit mobile version