Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इन दिनों क्रिकेट से दूर चल रहे है. दलीप ट्रॉफी 2026-27 से वह मैदान पर वापसी करेंगे, जिसके लिए उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं.इस आगामी टूर्नामेंट के लिए वैभव को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम ने वैभव को उपकप्तान नियुक्त किया है. जबकि टीम की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के हाथों सौंपी गई है.
इस टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे वैभव सूर्यवंशी
जिम्बाब्वे दौरे पर अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. वह 23 अगस्त से शुरू होने वाले दलीप ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे. इस आगामी टूर्नामेंट के लिए वैभव को ईस्ट जोन की टीम का उपकप्तान बनाया गया है. बता दें, ईस्ट जोन की टीम 23 अगस्त को अपना पहला मैच खेलेगी.
यह भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप
तैयारी करते नजर आए वैभव सूर्यवंशी
दलीप ट्रॉफी के आगाज से पहले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी जमकर तैयारी करते नजर आ रहे हैं. वैभव ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल में एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वैभव नेट प्रैक्टिस में जमकर पसीना बहाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो पोस्ट के साथ वैभव ने कैप्शन में लिखा Preparation.
Prepration 🔛 pic.twitter.com/3lDF1zaRPf
— Vaibhav Sooryavanshi (@Vaibhavsooryava) August 11, 2026
जिम्बाब्वे दौरे पर किया शानदार प्रदर्शन
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में अपना डेब्यू किया था. वह 15 साल 99 दिन की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने थे. हालांकि अपनी डेब्यू सीरीज में वह कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे.
इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने शानदार वापसी की और 3 पारियों में 50.33 की औसत से 151 रन बनाए, जिसमें 81 रनों की शानदार पारी भी शामिल थी. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया.
