दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप

Abishek Porel: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल गिरफ्तार हो गए हैं.
Abishek Porel

अभिषेक पोरेल

Abishek Porel: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल गिरफ्तार हो गए हैं. मंगलवार 11 अगस्त की सुबह हुगली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसके बाद उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया. बता दें, अभिषेक को शादी का झांसा देकर रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

कोर्ट में पेश किए गए अभिषेक पोरेल

रिपोर्ट्स के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल का मेडिकल टेस्ट कराया गया. इसके बाद उन्हें चिनसुराह कोर्ट में पेश किया गया. दरअसल कुछ दिन पहले ही अभिषेक पोरेल के खिलाफ एक महिला ने हुगली जिले के मगरा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी. शिकायत के मुताबिक साल 2023 में संपर्क में आने के बाद पोरेल ने इस महिला से शादी का वादा करने जबरन शारीरिक संबंध बनाए और दोनों के निजी पलों को रिकॉर्ड किया. महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप पर कोलकाता हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए क्रिकेटर को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था.

पोरेल पर लगी 19 धाराएं

मामले की एफआईआर में कुल 19 धाराओं का जिक्र किया गया है. FIR के मुताबिक, यह घटना 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली में हुई थी.

ज़रूर पढ़ें