Karn Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है जहां दोनो टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस बीच भारतीय क्रिकेटर कर्ण शर्मा ने अचानक इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे भारतीय क्रिकेटर ने भारत के लिए कुल 4 इंटरनेशनल मैच खेले हैं.
कर्ण शर्मा ने संन्यास का किया ऐलान
भारतीय लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने उत्तर प्रदेश टी20 लीग के दौरान शनिवार 22 अगस्त की रात को संन्यास का फैसला किया. ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक कर्ण शर्मा अपना आखिरी मुकाबला 25 अगस्त को मेरठ मावेरिक्स के खिलाफ खेलेंगे. बता दें, उत्तर प्रदेश टी20 लीग में कर्ण कानपुर सुपरस्टार्स टीम की ओर से खेलते नजर आ रहे हैं.
⚡️ Indian leg-spinner Karn Sharma has retired from international and Indian domestic cricket
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 23, 2026
Karn represented India in 1 Test, 1 T20I and 2 ODIs and played 90 IPL matches for RCB, SRH, MI and CSK#CricketTwitter pic.twitter.com/202NOXxMNp
यह भी पढ़ें: SL vs IND 2nd Test: आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल ने खोया आपा, श्रीलंकाई गेंदबाज को मारी टक्कर, VIDEO वायरल
कर्ण शर्मा ने क्या कहा?
कर्ण शर्मा ने इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट के सभी फॉर्मैट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए 38 वर्षीय भारतीय लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने कहा, ”मैं अब संन्यास लेना चाहता हूं. मैं अपने परिवार, बीसीसीआई, रेलवे, यूपीसीए, आंध्र प्रदेश, विदर्भ क्रिकेट असोसिएशन और उन सभी लोगों का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया.” बता दें,
कर्ण शर्मा इंटरनेशनल करियर
38 साल के भारतीय लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने 2014 में टीम इंडिया के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. हालांकि भारत के लिए उन्हें ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला है. टीम इंडिया के लिए कर्ण ने एकमात्र टेस्ट मैच खेला है, जिसकी 2 पारियों में उन्होंने 4 विकेट झटके हैं. इसके अलावा कर्ण ने भारत के लिए 2 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला है. टी20 के एक मुकाबले में उनके नाम 1 विकेट दर्ज है.
