रोहित शर्मा से पहले किन भारतीय क्रिकेटरों को मिला पद्मश्री? जानें कब और किसे मिला पहला सम्मान
भारतीय क्रिकेटर
Indian Cricketers: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा को हाल ही में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया. मंगलवार 23 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान से सम्मानित किया. रोहित यह सम्मान पाने वाले 42वें भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कितने भारतीय क्रिकेटरों को यह पुरस्कार मिल चुका है और सबसे पहले यह सम्मान किस भारतीय क्रिकेटर को मिला था…
सबसे पहले किसे मिला था ये सम्मान?
भारतीय क्रिकेट में सबसे पहले पद्मश्री अवॉर्ड भारतीय क्रिकेटर विजय हजारे को मिला था. बता दें, ये वही विजय हजारे हैं, जिनके नाम पर भारत के घरेलू क्रिकेट में खेली जाने वाली 50 ओवर ट्रॉफी (विजय हजारे ट्रॉफी) का नाम रखा गया है. साल 1960 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
डेब्यू वाले दिन ही मिला सम्मान
बता दें, भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 19 साल पहले 23 जून 2007 को ही अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. इसी दिन उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे इंटरनेशनल मैच खेला था. डेब्यू के अब 19 साल बाद ठीक उसी दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
🚨 ALL INDIAN CRICKET AWARDED THE PADMA SHRI 🚨
— VK (@Aur_vicky) June 23, 2026
2026 – Rohit Sharma, Harmanpreet Kaur
2025 – R Ashwin
2023 – Gurcharan Singh
2020 – Zaheer Khan
2019 – Gautam Gambhir
2017 – Virat Kohli
2015 – Mithali Raj
2014 – Yuvraj Singh
2012 – Jhulan Goswami
2011 – VVS Laxman
2010 -… pic.twitter.com/nf4r3XuXnS
किन भारतीय क्रिकेटरों को मिल चुका पद्मश्री?
- विजय हजारे – 1960
- जासू पटेल – 1960
- नारी ठेकेदार – 1962
- पॉली उमरीगर – 1962
- सैयद मुश्ताक अली – 1963
- एम.जे. गोपालन – 1964
- डीबी देवधर – 1965
- मंसूर अली खान पटौदी – 1967
- चंदू बोर्दे – 1969
- बिशन सिंह बेदी – 1970
- ईएएस प्रसन्ना – 1970
- गुंडप्पा विश्वनाथ – 1971
- बी.एस. चंद्रशेखर – 1972
- अजीत वाडेकर – 1972
- फारोख इंजीनियर – 1973
- पंकज रॉय – 1975
- सैयद किरमानी – 1982
- कपिल देव – 1982
- चुनी गोस्वामी – 1984
- मोहम्मद शाहिद – 1986
- दिलीप वेंगसरकर – 1987
- मोहम्मद अज़हरुद्दीन – 1988
- सचिन तेंदुलकर – 1999
- डायना एडुलजी – 2002
- श्रीनिवासराघवन वेंकटराघवन – 2003
- राहुल द्रविड़ – 2004
- सौरव गांगुली – 2004
- अनिल कुंबले – 2005
- एमएस धोनी – 2009
- हरभजन सिंह – 2009
- वीरेंद्र सहवाग – 2010
- वीवीएस लक्ष्मण – 2011
- झूलन गोस्वामी – 2012
- युवराज सिंह – 2014
- मिताली राज – 2015
- विराट कोहली – 2017
- गौतम गंभीर – 2019
- जहीर खान – 2020
- गुरचरण सिंह – 2023
- रविचंद्रन अश्विन – 2025
- रोहित शर्मा – 2026
- हरमनप्रीत कौर–2026