एक टेस्ट मैच खेलने पर कितना पैसा कमाते हैं भारतीय क्रिकेटर? रकम जानकार आपके भी उड़ जाएंगे होश

Test Cricket: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की कमाई हमेशा चर्चा का विषय रहती है. बीसीसीआई खिलाड़ियों को सालाना कान्ट्रैक्ट, मैच फीस और इंसेंटिव के जरिए मोटी रकम देती है.
Indian Test Team

भारतीय टेस्ट टीम

Test Cricket: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की कमाई हमेशा चर्चा का विषय रहती है. बीसीसीआई खिलाड़ियों को सालाना कान्ट्रैक्ट, मैच फीस और इंसेंटिव के जरिए मोटी रकम देती है. ऐसे में फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर एक टेस्ट मैच खेलने पर भारतीय खिलाड़ी कितनी कमाई करता है. आइए जानते हैं.

एक टेस्ट मैच खेलने पर कितना पैसा कमाते हैं भारतीय क्रिकेटर?

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक टेस्ट मैच खेलने के लिए भारतीय खिलाड़ियों को कुल 15 लाख रुपये की मैच फीस मिलती हैं. यह पैसा उन्हें बीसीसीआई से मिलने वाली सालाना सैलरी से अलग मिलता है. इस मैच फीस के अलावा भी खिलाड़ियों को इंसेंटिव मिलता है.

यह भी पढ़ें: Manav Suthar Debut Test Record: डेब्यू टेस्ट में मानव सुथार ने रचा इतिहास, पहले ही मैच में 6 विकेट लेकर अश्विन के खास क्लब में मारी एंट्री

BCCI ने लागू की नई इंसेंटिव स्कीम

साल 2024 में बीसीसीआई ने टेस्ट क्रिकेट में नई इंसेंटिव स्कीम लागू की थी, जिससे युवा खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट के प्रति आकर्षित हों. यह इंसेंटिव खिलाड़ियों को सालभर में खेले गए मैचों की संख्या के आधार पर दिया जाता है.

जैसे की एक टेस्ट खिलाड़ी एक सीजन में 50 प्रतिशत से ज्यादा टेस्ट मैचों में खेलता है और प्लेइंग 11 का हिस्सा रहता है तो उसे 30 लाख रुपये का इंसेंटिव मिलेगा. वहीं, स्क्वाड का हिस्सा रहा हो और प्लेइंग 11 में नहीं खेला हो तो उसे 15 लाख रुपये का इंसेंटिव मिलेगा.

इसके अलावा कोई खिलाड़ी अगर एक सीजन में 75 प्रतिशत से ज्यादा टेस्ट मैच खेलता है, तो प्लेइंग इलेवन वाले खिलाड़ी को 45 लाख रुपये और नॉन-प्लेइंग इलेवन वाले खिलाड़ी को 22.5 लाख रुपये का इंसेंटिव मिलेगा. जैसे कोई खिलाड़ी एक सीजन में 10 से ज्यादा टेस्ट मैच खेलता है, तो वो 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर लेता है.

ज़रूर पढ़ें