Cristiano Ronaldo: पुर्तगाल फुटबॉल एसोसिएशन ने बीते दिन सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर 30 दिन का बैन लगा दिया गया है. साथ ही उनपर 285 डॉलर का जुर्माना भी ठोका गया है. दरअसल हाल ही में पुर्तगाल की नेशनल फुटबॉल टीम का कैम्प लगा था, जहां टीम में अपने रोल को लेकर रोनाल्डो टीम के कोच जॉर्ज जीसस से जा भिड़े थे. इसी मामले पर कार्रवाई करते हुए रोनाल्डो पर प्रतिबंध लगाया गया है.
पुर्तगाल फेडरेशन ने रोनाल्डो को पाया दोषी
पुर्तगाल फेडरेशन की अनुशासनात्मक यूनिट ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर लगे आरोपों को पूरी तरह से सही ठहराया गया. दोषी पाने के चलते रोनाल्डो पर 30 दिन का प्रतिबंध लगाया गया है. इसी के साथ उनपर 285 डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है. हालांकि, रोनाल्डो की ओर से कहानी बेहद रोमंचक है, क्योंकि वह कोच जीसस पर 2 बार वादा तोड़ने का आरोप लगा चुके हैं.
यह भी पढ़ें: कभी उड़ाया जाता था मजाक, आज दुनिया में बज रहा डंका! कौन हैं गोल्ड जीतने वाली दीप्ति जीवनजी
रोनाल्डो ने लगाए आरोप
बता दें, नेशंस लीग में डेनमार्क के खिलाफ मुकाबले से पहले क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल टीम का कैंप छोड़कर चले गए थे. उन्होंने आरोप लगाए कि नॉर्वे के खिलाफ उन्हें सब्स्टीट्यूट के तौर पर नहीं उतरा गया और दो बार उनके टीम में रोल को लेकर कोच अपना वादा तोड़ चुके थे. मामला तब और गरमा गया, जब कोच जीसस ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि टीम में रोनाल्डो की वापसी के दरवाजे खुले हुए हैं.
नियमों का किया उल्लंघन
रिपोर्ट्स के मुताबिक रोनाल्डो ने अनुशासनात्मक नियमों के धारा 160 (1) का उल्लंघन किया था. हालांकि, स्टेटमेंट में यह खुलासा नहीं किया गया है कि किन मैचों और किस अवधि के लिए रोनाल्डो 30 दिन तक सस्पेंड रहेंगे या उनपर लगा यह बैन पहले ही पूरा हो चुका है. रोनाल्डो इस सजा के खिलाफ अपील कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने पहले ही इस मामले में माफी मांग ली है.
