क्या FIFA वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेंगे Cristiano Ronaldo? बहन ने किया बड़ा खुलासा
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
Cristiano Ronaldo: पुर्तगाल के महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के संन्यास की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है. इस बार इसकी वजह उनकी बहन कातिया एवेइरो का एक बयान है, जिसने दुनियाभर के फुटबॉल प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. एवेइरो का दावा है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 उनके भाई का नेशनल टीम की जर्सी में आखिरी टूर्नामेंट होगा.
Cristiano Ronaldo की बहन का बड़ा दावा
क्रिस्टियानो रोनाल्डो इन दिनों फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन से 41 साल की उम्र में भी इतिहास रच रहे हैं. रोनाल्डो ने क्रोएशिया के खिलाफ नॉकआउट मुकाबले में गोल दागकर पुर्तगाल को 2-1 की रोमांचक जीत दिलाई और अपनी टीम को अगले राउंड में पहुंचाया. इसी बीच रोनाल्डो की बहन कातिया एवेइरो ने दावा किया है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 उनके भाई का ‘लास्ट डांस’ है.
🚨 BREAKING: Cristiano Ronaldo to retire from international football with Portugal after the World Cup, his sister Katia says.
— Fabrizio Romano (@FabrizioRomano) July 2, 2026
“Enjoy it while it lasts. It's ending soon. The info I have, from a reliable source… this is his LAST DANCE”, told SportTV. pic.twitter.com/3WbtZgEHrH
यह भी पढ़ें: FIFA WC 2026: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले पहले फुटबॉलर
रोनाल्डो की बहन ने क्या कहा?
टोरंटो स्टेडियम के बाहर स्पोर्ट टीवी से बातचीत में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बहन कातिया एवेइरो ने कहा,’मेरी जानकारी के मुताबिक अब लोग उन्हें अलविदा कह सकते हैं. आज नहीं, लेकिन मुझे लगता है कि नेशनल टीम के साथ यह उनका आखिरी सफर है. भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक यह वर्ल्ड कप उनका ‘लास्ट डांस है. हालांकि रोनाल्डो या पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन की ओर से अभी तक उनके संन्यास को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
नॉकआउट में गोल करने वाले बने सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में क्रोएशिया के खिलाफ टोरंटो स्टेडियम में खेले गए मैच में रोनाल्डो ने दूसरे हाफ में पेनल्टी पर गोल किया. इसी के साथ वह 41 साल 147 दिन की उम्र में फीफा वर्ल्ड कप नॉकआउट मुकाबले में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए है. उन्होंने इस मामले में लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ दिया है. साथ ही यह रोनाल्डो के करियर का पहला वर्ल्ड कप नॉकआउट गोल भी रहा.