Vistaar NEWS

पुलिस की वर्दी में नजर आए DSP मोहम्मद सिराज, तेलंगाना DGP को दिया खास तोहफा, शेयर की तस्वीर

Mohammed Siraj with telangana DGP C.V. Anand

तेलंगाना के डीजीपी सी.वी. आनंद के साथ मोहम्मद सिराज

Mohammed Siraj: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भले ही इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. खाकी वर्दी में नजर आए DSP सिराज ने हाल ही में तेलंगाना DGP सी.वी. आनंद से मुलाकात की. इस दौरान सिराज ने उन्हें अपनी सिग्नेचर टीम इंडिया की जर्सी गिफ्ट की.

खाकी वर्दी में नजर आए मोहम्मद सिराज

दरअसल हाल ही में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने खाकी वर्दी के साथ नई पारी की शुरुआत कर ली है. बीते दिन सोमवार को सिराज तेलंगाना पुलिस में डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) पद पर तैनात आधिकारिक रूप से अपनी ड्यूटी के लिए रिपोर्ट करने पहुंचे. पुलिस की वर्दी में सिराज की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनपर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: मोहम्मद सिराज को साइडलाइन करने पर भड़के आकाश चोपड़ा, अजीत अगरकर और टीम मैनेजमेंट के फैसले पर उठाए सवाल

तेलंगाना DGP से मिले DSP सिराज

ड्यूटी जॉइन करने के दौरान प्रोटोकॉल के तहत मोहम्मद सिराज ने तेलंगाना पुलिस के DGP सी.वी. आनंद से मुलाकात की. इस दौरान सिराज ने उन्हें अपनी सिग्नेचर टीम इंडिया की जर्सी गिफ्ट की और उनका सम्मान बढ़ाया. सिराज ने अपने इंस्टाग्राम पर इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,”तेलंगाना पुलिस के महानिदेशक (DGP) सी.वी. आनंद से मुलाकात करना मेरे लिए बहुत खुशी की बात रही. पुलिस महानिदेशक के रूप में उनके नए कार्यकाल की शुरुआत मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं.

मोहम्मद सिराज क्रिकेट करियर

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 4 नवंबर 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. सिराज टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं, उन्होंने कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. 32 वर्षीय इस तेज गेंदबाज ने भारत के लिए अब तक कुल 46 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 86 पारियों में उन्होंने 140 विकेट लिए हैं. इसके अलावा 50 वनडे मैचों की 49 पारियों में उनके नाम 76 विकेट दर्ज हैं. 17 टी20 मैचों की 17 पारियों में उन्होंने 17 विकेट लिए हैं.

Exit mobile version