क्या माहिरा शर्मा से शादी रचाने वाले हैं मोहम्मद सिराज? जानें वायरल दावों की पूरी सच्चाई
मोहम्मद सिराज और माहिरा शर्मा
Mohammed Siraj: क्रिकेट और मनोरंजन जगत का नाता हमेशा सुर्खियों में रहा है. कई क्रिकेटर्स और अभिनेत्रियों के रिश्तों की खबरें पहले भी चर्चा में रही हैं. अब इस लिस्ट में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का नाम जुड़ गया है. सोशल मीडिया पर इन दिनों सिराज का नाम टीवी एक्ट्रेस माहिरा शर्मा के साथ जुड़ रहा है. एक पोस्ट में तो यह भी दावा कर दिया गया है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इन वायरल दावों के पीछे की पूरी सच्चाई…
क्या है वायरल दावों की सच्चाई?
दरअसल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और टीवी एक्ट्रेस माहिरा शर्मा इस महीने के आखिरी में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. बता दें, दोनों के बीच अफेयर की काफी लंबे समय तक बनी रही थी, लेकिन एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि वह किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं. जबकि सिराज ने भी इन अफवाहों को खारिज कर दिया था. दोनों की शादी को लेकर किए जा रहे दावे झूठे हैं.
🚨 WEDDING BELLS FOR SIRAJ & MAHIRA 🚨
— Mufahal Wobra (@mufatnal_wohraa) June 10, 2026
Mohammed Siraj and Mahira Sharma are reportedly set to tie the knot in the last week of June.
A new chapter could soon begin for the couple ❤️✨ pic.twitter.com/2Ut6b3jJPs
यह भी पढ़ें: आयरलैंड-इंग्लैंड T20I सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, BCCI ने रिप्लेसमेंट का किया ऐलान
आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए सिराज
दरअसल टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं. इस दौरे में होने वाली टी20 सीरीज से उन्हें बाहर कर दिया गया है. बता दें, बीसीसीआई ने पहले सिराज को टी20 टीम में शामिल किया था, लेकिन अब उनके वर्कलोड को मैनेज करने के लिए बोर्ड ने उन्हें आराम देने का फैसला किया है. बोर्ड ने उनकी जगह तेज गेंद गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्ण को भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया है.
कैसे शुरू हुई डेटिंग की अफवाहें?
सोशल मीडिया पर मोहम्मद सिराज और माहिरा शर्मा के बीच डेटिंग की अफवाहें तब शुरू हुईं जब सिराज ने माहिरा की एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया था और दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो करना शुरू किया. हालांकि मीडिया में दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आने के बाद माहिर ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया था. इसके अलावा सिराज ने भी माहिरा के साथ नाम जोड़ने पर नाराजगी जताई थी.