Virat Kohli: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पूर्व कप्तान विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार वजह कोई मैच या उनका प्रदर्शन नहीं बल्कि सोशल मीडिया से जुड़ा एक विवाद है. इन सब के बीच जर्मनी की मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लिजलाज ने विराट कोहली को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि विराट कोहली को बदनाम करने के लिए उन्हें पैसे ऑफर किए गए थे.
विराट ने लाइक की थी तस्वीर
दरअसल, कुछ समय पहले भारतीय दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिजलाज की तस्वीर लाइक कर दी थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हुआ. फैंस ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी और देखते ही देखते यह खबर ट्रेंड करने लगी. अब इस मामले पर लिजलाज ने एक इंटरव्यू में बताया कि इस विवाद के बाद कई लोगों ने उनसे संपर्क किया.
यह भी पढ़ें: मऊगंज के माधव तिवारी डूबती दिल्ली का IPL में बने सहारा,पंजाब किंग्स से छीनी जीत, 8 गेंदों में कर दिया खेल!
ऑफर किए गए थे पैसे
हाल ही में जर्मनी की मॉडल लिजलाज ने फिल्मीमंत्रा को दिए गए एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया कि विराट कोहली के फोटो लाइक करने वाले विवाद के बाद कई मीडिया हाउस और लोगों ने उनसे संपर्क किया और विराट कोहली के खिलाफ बयान देने के लिए पैसे ऑफर किए थे. हालांकि उन्होंने वो ऑफर ठुकरा दिए. लिजलाज ने आगे कहा कि विराट उनके फेवरेट क्रिकेटर हैं और वो उनकी काफी इज्जत करती हैं. ऐसे में वो उनके खिलाफ कभी नहीं बोल सकतीं. लिजलाज ने आगे बताया कि जब विराट ने इंस्टाग्राम पर उनके पोस्ट को लाइक किया था, तब वो काफी भावुक हो गई थीं.
विराट को बताया एशिया का मेसी और रोनाल्डो
विराट कोहली की लोकप्रियता और उनके प्रभाव को देखते हुए लिजलाज ने कहा कि विराट कोहली एशिया के मेसी और रोनाल्डो हैं. उनसे जुड़ी एक छोटी सी घटना भी तुरंत वायरल हो जाती है. आगे उन्होंने कहा कि विराट का जिस तरह का क्रेज है और फैन फॉलोइंग है, वो काबिलेतारीफ है.
