पहली ही ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

Gurnoor Brar: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे डेब्यू सीरीज में घातक गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है.
Gurnoor Brar

गुरनूर बराड़

Gurnoor Brar: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने अपने वनडे करियर की शुरुआत शानदार अंदाज में की है. अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में उन्होंने अपनी घातक गेंदबाज से इतिहास रच दिया है. गुरनूर डेब्यू वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं.

गुरनूर बराड़ ने रचा इतिहास

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम के लिए डेब्यू करते हुए तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने विकटों की झड़ी लगाकर इतिहास रच दिया है. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके. इसके बाद दूसरे वनडे मैच में भी उन्होंने अपनी लय बरकरार राखी और 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में भी गुरनूर ने अपना कहर जारी रखा. लगातार विकेट चटकाते हुए उन्होंने अपनी डेब्यू सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

यह भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान पर कहर बनकर टूटे प्रसिध कृष्णा, रोहित शर्मा ने कैचों की लगाई हैट्रिक

ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज

भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरे वनडे मैच में गुरनूर बराड़ ने मोहम्मद नबी को आउट कर इस सीरीज का सातवां विकेट लिया. इसी के साथ वह भारत के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिसने अपनी 3 मैचों की डेब्यू वनडे सीरीज में कुल 7 विकेट चटकाए हैं. बता दें, गुरनूर से पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज में डेब्यू करते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने का संयुक्त रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल और प्रसिध कृष्ण के नाम दर्ज था. चहल ने साल 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने वनडे डेब्यू में 3 मैचों में 6 विकेट झटके थे. वहीं, तेज गेंदबाज प्रसिध कृष्ण ने साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू वनडे सीरीज में 3 मैचों में 6 विकेट चटकाए थे.

IPL में खेला सिर्फ एक मैच

26 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ घरेलू क्रिकेट में पंजाब क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं. 6 फीट 5 इंच लंबे गुरनूर अपने लंबे कद-काठी और अपनी अतिरिक्त उछाल के साथ रिवर्स स्विंग के लिए जाने जाते हैं. वह रणजी ट्रॉफी के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं. आईपीएल में उन्होंने सिर्फ एक मैच खेला है. आईपीएल 2023 में उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए डेब्यू करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेला था.

ज़रूर पढ़ें