यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, विराट कोहली-शुभमन गिल को पीछे छोड़ बनाया महारिकॉर्ड

Yashasvi Jaiswal: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 110 रन की नाबाद पारी खेलकर इतिहास रच दिया है.
Yashasvi Jaiswa

यशस्वी जायसवाल

Yashasvi Jaiswal: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. चेपॉक में खेले गए आखिरी वनडे मैच में जायसवाल ने 110 रन की नाबाद पारी खेली. अपने वनडे करियर के दूसरे शतक के दम पर उन्होंने भारतीय दिग्गज विराट कोहली और शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया है. यशस्वी अब सबसे कम पारियों में 2 शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 110 रन की नाबाद पारी खेली. वनडे इंटरनेशनल में ये उनका दूसरा शतक रहा. इस शतक के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया है. जायसवाल अब सबसे कम पारियों में 2 शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने अपने वनडे करियर की छठी पारी में यह कारनामा किया. इस मामले में उन्होंने किंग कोहली और शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें: पहली ही ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

तोड़ा धवन का महारिकॉर्ड

सबसे कम पारियों में 2 शतक जड़ने का रिकॉर्ड भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के नाम दर्ज था, जिन्होंने 7 पारियों में यह कारनामा किया था. अब जायसवाल ने उनका यह महारिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस लिस्ट में केदार जाधव का नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने अपने वनडे करियर की 9 पारियों में पहले 2 शतक जड़े थे. अब वनडे करियर में सबसे तेज 2 शतक जड़ने का भारतीय रिकॉर्ड टीम इंडिया के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल ने अपने नाम कर लिया है. विराट कोहली ने 17 पारियों में 2 वनडे शतक जड़े. जबकि गिल ने पहले 2 शतक के लिए 18 पारियां ली थी.

यशस्वी जायसवाल वनडे करियर

24 वर्षीय भारतीय स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए अब तक कुल 6 वनडे मैच खेले हैं. जिनकी 6 पारियों में उन्होंने 285 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 110 रन का रहा है. वनडे क्रिकेट में जायसवाल के बल्ले से 2 शतक निकले हैं.

ज़रूर पढ़ें