Harshit-Shameel Clash: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हो और मैदान पर रोमांच के साथ गहमागहमी देखने को न मिले ऐसा कम ही देखने को मिलता है. ऐसा ही कुछ नजारा एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच खेले जा मुकाबले में देखने को मिला. इस मैच के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा, पाक ओपनर शमील हुसैन से भिड़ते नजर आए. दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर तीखी नोंक-झोंक देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
हर्षित-शमील में बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा
दरअसल दोहा में खेले जा रहे इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. शमील हुसैन और माज सदाकत पाकिस्तान की ओर से ओपनिंग करने उतरे. दोनों ही बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को दमदार शुरुआत दिलाई. पाक ओपनर्स ने भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टारगेट किया और उनके खिलाफ जमकर रन बटोरे. इसी बीच हर्षित और शमील के बीच कहासुनी हुई. मामला बढ़ते देख अंपायर ने बीच-बचाव किया.
SHAMYL HUSSAIN MOCKED HARSHIT RANA… BUT RANA HAD THE LAST LAUGH! 🔥 Ayush Badoni got Shamyl out for 33, and Harshit Rana made sure to give him a memorable send-off! “Dressing room ka direction uss taraf hai!” 💀 ABSOLUTE CINEMA! 🥶🇮🇳 https://t.co/vvnZQvjr8M
— Vivek (@vivek199928) November 22, 2026
पाकिस्तान की पारी के दौरान 8वें ओवर में आयुष बडोनी गेंदबाजी कर रहे थे, उनके सामने थे शमील हुसैन. ओवर की पांचवीं गेंद पर शमील, हर्षित राणा को कैच थमा बैठे. कैच लेने के बाद हर्षित ने उन्हें सेंड-ऑफ दिया. हर्षित लगातार पाकिस्तान के दोनों बल्लेबाजों पर दबाव बना रहे थे और उन्होंने इस मौके हो हाथ से जाने नहीं दिया.
कैसे आउट हुए शमील हुसैन?
आयुष बडोनी की स्टंप्स की ओर धीमी और हवा में उछाली गई इस गेंद पर, शामिल ने मिडविकेट के ऊपर से जोरदार शॉट मारने की कोशिश की, लेकिन उनका संतुलन बिगड़ गया. गेंद घूमी और बल्ले के ऊपरी किनारे से लगकर शॉर्ट थर्ड पर खड़े हर्षित राणा की ओर चली गई. हर्षित ने बिना कोई गलती करे आसान कैच लपक लिया और शमील आउट हो गए.
महंगे साबित हुए हर्षित राणा
हालांकि, इस मुकाबले में हर्षित राणा शुरू में काफी महंगे साबित हुए. शुरुआती 3 ओवरों में ही उन्होंने 30 से ज्यादा रन लुटा दिए. इसके बाद भारत को पहली सफलता मिलने पर हर्षित ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया. पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में हर्षित काफी गुस्से में नजर आए. पारी के 5वें ओवर में हर्षित ने रोहेल नाजिर को पवेलियन भेजा. विकेट लेने के बाद उन्होंने नाजिर को आक्रामक सैंड ऑफ दिया.
