Asia Cup Rising Stars: कल होगा भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, कब और कहां देखें LIVE
इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए
India A vs Pakistan A: क्रिकेट फैंस को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिलने वाली है. एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में 22 नवंबर को इंडिया ए और पाकिस्तान ए की टीमें आमने-सामने होंगी. टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने अपने अभियान की शुरुआत शानदार जीत के साथ की है. इंडिया ए ने अपने पहले ही मैच में नेपाल को 306 रनों से हराया, वहीं पाकिस्तान ए ने भी अपने पहले मैच में 61 रनों से जीत दर्ज की. अब दोनों टीमों के बीच महामुकाबला होने जा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में…
कब और कहां खेला जाएगा महामुकाबला?
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच महामुकाबला कल यानी 22 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों को इस टूर्नामेंट में एक ही ग्रुप में रखा गया है. ग्रुप स्टेज में ये दोनों ही टीमों का दूसरा मुकाबला होगा. भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
BAAP OF ALL RIVALRIES IS BACK! 𝐈𝐍𝐃𝐈𝐀 𝐕𝐒 𝐏𝐀𝐊𝐈𝐒𝐓𝐀𝐍 IS BACK! 🔥 Bawaal badhega… dhauns jamegi! ACC MEN’S ASIA CUP RISING STARS… INDIA V PAKISTAN Sunday, 22 November, dopahar 3:30 baje / 3 baje / 2:30 baje se LIVE! Sirf Sony Sports Network aur Sony LIV par! https://t.co/NGnkgWy3h8
— Sony MAX (@SonyMAX) November 20, 2026
कितने बजे शुरू होगा मैच?
इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच यह महामुकाबला लोकल समय के मुताबिक दोपहर 1 बजे से शुरू होगा. क्योंकि टूर्नामेंट का आयोजन कतर में हो रहा है और वहां और भारत के टाइम जोन में ढाई घंटे का फरक है, तो ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. फैंस इस मुकाबले को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर देख सकते हैं. इसके अलावा सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी, जहां आप इस मुकाबले को लाइव देख सकते हैं.
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में दोनों टीमों की स्क्वॉड
इंडिया ए: तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, कुमार कुशाग्र, आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अरशद खान
पाकिस्तान ए: शाहजेब खान, हैदर अली, अब्दुल समद (कप्तान), हसन नवाज़, माज़ सदाकत, रोहेल नज़ीर (विकेटकीपर), दानिश अजीज, मोहम्मद इमरान रंधावा, मोहम्मद हसनैन, अहमद दानियाल, सुफयान मोकिम, अली रजा, साद मसूद, शमील हुसैन, फरहान यूसुफ.



