Vistaar NEWS

बंद हुए मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया के दरवाजे? वापसी का इंतजार नहीं हो रहा खत्‍म

Mohammed Shami

मोहम्मद शमी

Mohammed Shami: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. आगामी सीरीज के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा की भारतीय स्क्वॉड में वापसी हुई है. जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक बार फिर नजरअंदाज कर दिया गया है. वहीं, आकिब नबी और नमन धीर को पहली बार भारत की वनडे टीम में मौका दिया गया है. शमी के एक बार फिर बाहर किए जाने पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं. हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि क्या उनके लिए टीम इंडिया के दरवाजे बंद हो गए हैं?

फिर नजरअंदाज हुए शमी

दरअसल वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए रवींद्र जडेजा की टीम इंडिया में वापसी हुई है. जडेजा कुछ महीने पहले तक वनडे टीम से बाहर थे और अब उनकी टीम में वापसी हो गई है. वहीं, स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक बार फिर बाहर का रास्ता दिखाए जाने पर अब सवाल उठने लाजमी हैं. करीब एक साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे शमी को लेकर उम्मीद थी की वह वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा होंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका.

यह भी पढ़ें: T20 इंटरनेशनल में बुमराह ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले बने पहले खिलाड़ी

बंद हुए मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया के दरवाजे?

शमी टीम के भविष्य का हिस्सा हैं या नहीं इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन लगातार उन्हें नजरअंदाज किए जाने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि टीम इंडिया में उनके लिए दरवाजे बंद हो गए हैं. चयनकर्ता 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से नए तेज गेंदबाजी विकल्पों को आजमा रहे हैं.

मोहम्मद शमी क्रिकेट करियर

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का क्रिकेट करियर बेहद शानदार रहा है. उन्होंने भारत के लिए अब तक 64 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 122 पारियों में उन्होंने 229 विकेट लिए हैं. वहीं, 108 वनडे मैचों की 107 पारियों में उनके नाम 206 विकेट दर्ज हैं. 25 टी20 मैचों की 25 पारियों में उन्होंने 27 विकेट लिए हैं.

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्ण, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर

Exit mobile version