Prince Yadav Take Hetmyer Wicket: कैरेबियाई बल्लेबाज शिम्रोन हेटमायर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. भारत के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भी उन्होंने कुछ ऐसा ही अंदाज दिखाया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे हेटमायर ने आते ही चौके-छक्कों की बरसात शुरू कर दी और महज 12 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 33 रन ठोक दिए. हालांकि, प्रिंस यादव ने अपनी ही गेंद पर उनका शानदार कैच लपक कर उनकी इस तूफानी पारी का अंत किया.
हेटमायर ने आते ही मचाया तहलका
भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मैच में कैरेबियाई बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने क्रीज पर उतरते ही आक्रामक रुख अपनाया. उन्होंने बड़े शॉट खेलकर भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बना दिया. हेटमायर ने अपनी पारी के दौरान 12 गेंदों में 33 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 275.00 का रहा.
This is how Prince Yadav takes a sharp caught & bowled to dismiss Shimron Hetmyer for 33 off 12 in IND vs WI 2026 4th T20I https://t.co/Ikr49a7KAh
— Cricket Hub (@Anurag9793) October 14, 2026
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया से बाहर इस खिलाड़ी का रणजी में गरजा बल्ला, छक्के-चौकों की बरसात कर कूटे 155 रन
प्रिंस यादव ने भेजा पवेलियन
हेटमायर जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्हें रोकना भारतीय गेंदबाजों के लिए बेहद मुश्किल लग रहा था. ऐसे में प्रिंस यादव ने उनका विकेट लेकर भारत की गेम में वापसी कराई. प्रिंस ने अपनी रफ्तार का इस्तेमाल कर हेटमायर को शॉट खेलने पर मजबूर कर दिया और इसी के चलते वह आउट हो गए. विंडीज की पारी के दौरान प्रिंस यादव ने 9वें ओवर की दूसरी गेंद ऑफ स्टंप पर फेंकी. गेंद पुल शॉट खेलने लायक नहीं थी, जिससे हेटमायर शॉट खेलने में हड़बड़ी कर बैठे. गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी और प्रिंस यादव ने आसान कैच पकड़ लिया.
वेस्टइंडीज ने बनाए 247 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने अपने कप्तान शाई होप की विस्फोटक पारी के दमपर निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोर 247 रन बनाए. होप ने इस मैच में विंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 50 गेंदों में 102 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 9 छक्के शामिल रहे.
