Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान की टेस्ट क्रिकेट टीम हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर गई थी, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई. इस सीरीज में पाक टीम को 3-0 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड के हाथों तीसरे टेस्ट मैच में 8 विकेट से हार झेलने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. आईसीसी ने पाकिस्तान की पूरी टीम पर भारी जुर्माना लगाने के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में उनके खाते से 11 अंक काट लिए है.
पाकिस्तान पर ICC का डबल अटैक
इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ पाक टीम को 3-0 से सीरीज गंवानी पड़ी. अब पाकिस्तानी टीम पर आईसीसी का हंटर चला है. एजबेस्टन टेस्ट में धीमी ओवर गति पाकिस्तान पर भारी पड़ गया है, जिसके चलते इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने पाक टीम पर उनकी मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगा दिया है, साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में उनके खाते से 11 अंक भी काट दिए गए हैं.
🚨 Pakistan fined 50 percent of their match fee and deducted 11 World Test Championship points for maintaining a slow over-rate in the third Test against England in Birmingham https://t.co/ybbuhwN0Pm
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 14, 2026
यह भी पढ़ें: रिजवान-इमाम के मोबाइल फोन की होगी जांच, ड्रेसिंग रूम लीक मामले में NCCIA ने भेजा समन
ICC ने क्यों की कार्रवाई?
आईसीसी के मुताबिक एजबेस्टन टेस्ट के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में निर्धारित लक्ष्य से 11 ओवर पीछे रही. इसी वजह से टीम पर यह कार्रवाई की हुई. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल एलीट पैनल के मैच रेफरी रंजन मदुगले ने इस मामले में पाक टीम को सजा सुनाई. वहीं, मैदानी अंपायर्स पॉल राइफल और क्रिस गैफनी, थर्ड अंपायर अल्लाहुदद्दीन पालेकर और फोर्थ अंपायर रसेल वॉरेन ने स्लो ओवर रेट का आरोप लगाया था.
क्या है ICC का नियम?
आईसीसी के नियम के मुताबिक, निर्धारित समय में कम कराए गए प्रत्येक ओवर पर खिलाड़ियों की मैच फीस का 5 फीसदी जुर्माना लगाया जाता है. हालांकि, इसकी सबसे ज्यादा सीमा 50 परसेंट है. ऐसे में पकिस्तान के 11 ओवर कम रहने के कारण उस पर सबसे ज्यादा 50% जुर्माना लगाया गया.
