ENG vs PAK: तीसरे टेस्ट मैच में भी पाकिस्तान की उड़ी धज्जियां, इंग्लैंड में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, 133 रन पर सिमटी पूरी टीम
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
ENG vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला एजबेस्टन में खेला जा रहा है. इस मुकाबले के पहले ही दिन पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए हैं. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की आधी टीम मिलकर 50 रन भी नहीं जोड़ सकी. इस लचर प्रदर्शन के साथ पाकिस्तान टीम ने टेस्ट क्रिकेट में एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है.
पाकिस्तान ने इंग्लैंड में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
दरअसल टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की आधी टीम 50 रन भी नहीं जोड़ सकी. पहली पारी में पाकिस्तान के टॉप-5 बल्लेबाज दहाई आंकड़ा तक नहीं छूं पाए. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि इंग्लैंड की धरती पर किसी टेस्ट मैच की पहली पारी में ही किसी टीम के टॉप-5 बल्लेबाज सिंगल डिजिट पर ही आउट हो गए हैं.
PAKISTAN BOWLED OUT FOR 133 RUNS AT EDGBASTON…!!! 🇵🇰
— Rayham. (@RayhamUnplugged) September 9, 2026
– A pathetic display of batting by the whole team, except for Saud Shakeel's 43 runs. England will surely score 400 plus from here. pic.twitter.com/OnkdcubMT9
यह भी पढ़ें: भारत के नक्शे में गिलगित-बाल्टिस्तान! ACB के वीडियो से पाकिस्तान को लगी मिर्ची
इंग्लैंड के गेंदबाजों ने बरपाया कहर
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी मेजबान इंग्लैंड के गेंदबाजों ने जमकर कहर बरपाया और पाकिस्तानी बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया. 48 रन के स्कोर पर पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई. शुरुआती पांच बल्लेबाज तो सिंगल डिजिट पर ही आउट हो गए. कप्तान बाबर आजम इस मैच में महज 7 रन बनाकर जोश टंग की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए.
133 रनों पर सिमटी पाक टीम
टॉप-5 बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने के बाद सऊद शकील ने मोर्चा संभाला और पाकिस्तान की उम्मीदों को जिंदा रखा, लेकिन वह भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए और 43 रन बनाकर आउट हो गए. शकील के अलावा पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. 8 बल्लेबाज तो दहाई अंक तक भी नहीं पहुंच पाए. नतीजा यह रहा की पहली पारी में पाकिस्तान की पूरी टीम 133 रनों पर ढेर हो गई. पहली पारी में इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. ओली रॉबिन्सन और जोफ्रा आर्चर ने 3-3 विकेट झटके.