रिजवान-इमाम के मोबाइल फोन की होगी जांच, ड्रेसिंग रूम लीक मामले में NCCIA ने भेजा समन

Pakistan Dressing Room Controversy: इंग्लैंड दौरे के बीच विवादों में घिरे पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं. नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NCCIA) दोनों खिलाड़ियों को कथित ड्रेसिंग रूम लीक मामले में नोटिस भेजा है.
Mohammad Rizwan-Imam-ul-haq

मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक

Pakistan Dressing Room Controversy: इंग्लैंड दौरे के बीच विवादों में घिरे पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं. नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NCCIA) दोनों खिलाड़ियों को कथित ड्रेसिंग रूम लीक मामले में नोटिस भेजा है. NCCIA दोनों खिलाड़ियों के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक और तकनीकी जांच कर रही है. जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पीसीबी ने दोनों खिलाड़ियों के फोन जब्त कर संबंधित अधिकारियों को सौंप दिए हैं. रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि जांच में खिलाड़ियों के फाइनेंशियल लेनदेन के साथ-साथ पाकिस्तानी टीम के ड्रेसिंग रूम से कथित तौर पर जानकारी लीक होने के पहलू भी शामिल है.

लीक की गई थी ड्रेसिंग रूम से जानकारी-रिपोर्ट्स

दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के बीच में ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम के 7 खिलाड़ियों को रिलीज कर उन्हें घर भेज दिया था. इन खिलाड़ियों में मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक का नाम भी शामिल था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरीज के दौरान टीम के ड्रेसिंग रूम से जानकारी लीक की गई थी. जिसके बाद खिलाड़ियों के फोन जब्त कर लिए गए थे. हालांकि पीसीबी ने जांच को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

यह भी पढ़ें: ‘वो इंडियन एजेंट हैं…’, पाक कोच पर राशिद लतीफ का बड़ा आरोप, IPL कनेक्शन पर उठाए सवाल

फाइनेंशियल मामलों पर NCCIA का फोकस

सूत्रों के मुताबिक नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की जांच का मेन फोकस मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक से जुड़े फाइनेंशियल मामलों पर है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले और सीरीज शुरू होने के बाद दोनों खिलाड़ियों की फाइनेंशियल गतिविधियों की जांच की जा रही है. इन संबंधित अवधि में दोनों खिलाड़ियों के बैंक खातों से हुए लेनदेन की भी समीक्षा की जा रही है. इसके अलावा किसी भी कंपनी, व्यक्ति या संगठन की ओर से किए गए कथित भुगतानों को भी जांच के दायरे में रखा गया है.

डिजिटल डेटा की भी जांच

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच के दौरान दोनों खिलाड़ियों के मोबाइल फोन से मिले डिजिटल डेटा को भी एनालाइज किया जा रहा है, जिसमें मैसेज, कॉन्टैक्ट्स और दूसरी डिजिटल जानकारी शामिल है. सूत्रों के मुताबिक, इस डेटा को दोनों खिलाड़ियों की फाइनेंशियल गतिविधियों से जोड़कर देखा जा रहा है. इसी के साथ पाकिस्तान टीम के ड्रेसिंग रूम से कथित तौर पर लीक हुई जानकारी की भी जांच की जा रही है.

ज़रूर पढ़ें