Vistaar NEWS

IND A vs AUS A: अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 200 के स्ट्राइक रेट से कूटे रन, सिर्फ इतनी गेंद में बनाए 44 रन

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi: श्रीलंका में खेली जा रही ए टीम ट्राई सीरीज का दूसरा मुकाबला आज भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच दांबुला में खेला गया. इस मैच में भारत ए के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी की झलक दिखाई. इस मैच में उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट से 44 रन बनाए. हालांकि इस दौरान वह अर्धशतक जड़ने से चूक गए.

वैभव सूर्यवंशी ने 200 के स्ट्राइक रेट से कूटे रन

इस मैच में अफगानिस्तान ए के कप्तान इमरान मीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत ए की ओर से वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह ने पारी की शुरुआत की. शुरुआती ओवरों में वैभव ने आक्रामक रुक अपनाया और अफगान गेंदबाजों की जमकर खबर ली. 15 वर्षीय इस युवा बल्लेबाज ने सिर्फ 22 गेंदों में 44 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 9 चौके शामिल रहे. इस दौरान वैभव का स्ट्राइक रेट 200.00 का रहा.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का श्रीलंका में जलवा, सेल्फी के लिए उमड़ी भीड़, फैंस ने बाकी खिलाड़ियों को किया इग्नोर,VIDEO

पहले मैच में हुए थे फ्लॉप

श्रीलंका में जारी ए टीम ट्राई नेशन सीरीज का पहला मुकाबला भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेला गया था. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी बुरे तरीके से फ्लॉप साबित हुए थे. इंडिया ए के लिए डेब्यू कर रहे इस मैच में वैभव 12 गेंदों में महज 14 रन ही बना सके थे, जिसमें 3 चौके शामिल रहे.

वैभव सूर्यवंशी लिस्ट ए करियर

15 वर्षीय भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिस्ट ए करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक कुल 9 मैच खेले हैं, जिसकी 9 पारियों में उन्होंने 367 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 162.38 का रहा. लिस्ट ए क्रिकेट में वैभव के बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला है. इस दौरान उन्होंने 40 चौके और 23 छक्के जड़े.

Exit mobile version