वैभव सूर्यवंशी का श्रीलंका में जलवा, सेल्फी के लिए उमड़ी भीड़, फैंस ने बाकी खिलाड़ियों को किया इग्नोर,VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का क्रेज अब दुनियाभर में देखने को मिल रहा है. वैभव सूर्यवंशी को देखने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का क्रेज अब दुनियाभर में देखने को मिल रहा है. महज 15 साल की उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले इस युवा खिलाड़ी के लिए फैंस की दीवानगी लगातार बढ़ती नजर आ रही है. श्रीलंका दौरे पर इंडिया ए की टीम के साथ पहुंचे वैभव सूर्यवंशी को देखने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वैभव सूर्यवंशी के लिए उमड़ी भीड़

दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इंडिया ए की टीम के साथ इन दिनों श्रीलंका दौरे पर हैं. इस दौरान उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिली. श्रीलंका दौरे से वैभव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए लंबी कतार में खड़े हुए हैं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि फैंस बाकी खिलाड़ियों को इग्नोर कर रहे हैं और सिर्फ वैभव के साथ फोटो ले रहे हैं.

यह भी पढ़ें: IND A vs SL A: भारतीय टीम की जर्सी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, डेब्यू मैच में सिर्फ 14 रन बनाकर हुए आउट

पहले मैच में हुए फ्लॉप

बता दें, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इन दिनों श्रीलंका दौरे पर हैं, जहां वह इंडिया ए की टीम के साथ ट्राई नेशन सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं. इस सीरीज का पहला मुकाबला बीते दिन मंगलवार को भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेला गया, जिसमें सूर्यवंशी फ्लॉप साबित हुए. इस मैच में वैभव 12 गेंदों में सिर्फ 14 रन ही बना सके थे.

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

ट्राई नेशन सीरीज में खेले गए इस पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ की शतकीय पारी के दमपर निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 277 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका ए की शुरुआत शानदार रही लेकिन वह 269 रनों पर ही ऑलआउट हो गई और भारत ए ने यह मुकाबला 8 रन से जीत लिया.

ज़रूर पढ़ें