Vistaar NEWS

IND A VS SL A Final: भारत ए बना चैंपियन, फाइनल में श्रीलंका ए को 66 रनों से रौंदा, वैभव ने खेली तूफानी पारी

IND A VS SL A

भारत ए बनाम श्रीलंका ए

IND A vs SL A Final: श्रीलंका की सरजमीं पर खेली गई ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल मुकाबले में भारत ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका ए को 66 रनों से हरा दिया है. खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 377 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक बल्लेबाजी की और 29 गेंदो में 94 रनों की तूफानी पारी खेली. जवाब में श्रीलंका ए की टीम 311 रनों पर ही ढेर हो गई. भारत ए के लिए यश ठाकुर और विप्रज निगम ने शानदार गेंदबाजी की दोनों गेंदबाजों ने 3-3 विकेट झटके और अपनी टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

श्रीलंका ए- निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समाराविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहान, मोहम्मद शिराज, विजयकांत वियास्कंथ, दुलज समुदिथा, कुगथास मथुलन

भारत ए- प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, विप्रज निगम, अशोक शर्मा, यश ठाकुर

Kamakhya Reley

भारत ए ने श्रीलंका ए को 66 रन से हराया

भारत ए ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ए को 66 रन से हराकर ट्राई नेशन ए सीरीज पर कब्जा कर लिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 377 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका ए की टीम 311 रनों पर ही सिमट गई.

Kamakhya Reley

वानुजा सहान की फिफ्टी

वानुजा सहान ने 57 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इसके अलावा विजयकांत वियास्कंथ 34 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हो गए हैं. 37 ओवर के बाद श्रीलंका ने 7 विकेट खोकर 254 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

श्रीलंका को छठा झटका

श्रीलंका का छठा विकेट गिरा सहान अराचिगे 40 गेंदों में 38 रन बनाकर तिलक वर्मा की गेंद पर आउट हो गए हैं. यश ठाकुर ने उनका कैच पकड़ा. अराचिगे की पारी में 4 चौके और 1 छक्का शामिल रहा.

Kamakhya Reley

श्रीलंका को पांचवां झटका

श्रीलंका का पांचवां विकेट गिरा रविन्दु फर्नांडो 10 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गए हैं. अपनी पारी में रविन्दु ने तीन चौके और एक छक्का जड़ा.

Kamakhya Reley

श्रीलंका को चौथा झटका

श्रीलंका को सदीरा समाराविक्रमा के रूप में चौथा झटका लगा है. समाराविक्रमा को अशोक शर्मा ने अपनी गेंद पर कुमार कुशाग्र के हाथों कैच आउट कराया है. सदीरा 44 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

14 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 105-3

14 ओवर के बाद श्रीलंका ने तीन विकेट खोकर 105 रन बना लिए हैं. सदीरा समाराविक्रमा 27 और कप्तान सहान अराचिगे 16 रन बनाकर खेल रहे हैं.

Kamakhya Reley

श्रीलंका को तीसरा झटका

यश ठाकुर फाइनल में घातक गेंदबाजी कर रहे हैं. उन्होंने श्रीलंका को तीसरा झटका देते हुए नुवानिदु फर्नांडो को विपराज निगम के हाथों कैच आउट करा दिया है. फर्नांडो ने 21 गेंदों में 21 रन बनाए. उनकी पारी में 1 चौका और 2 छक्के शामिल रहे.

Kamakhya Reley

8 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 63-2

8 ओवर के बाद श्रीलंका ने दो विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए हैं. नुवानिदु फर्नांडो 14 और सदीरा समाराविक्रमा 18 रन बनाकर हेल रहे हैं.

Kamakhya Reley

श्रीलंका को शुरुआती झटका

श्रीलंका को अपनी पारी के दौरान 2.6 ओवर में पहला झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो 3 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं. यश ठाकुर की गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने उनका कैच लपका

Kamakhya Reley

भारत ए ने श्रीलंका ए को दिया 378 रनों का टारगेट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 377 रन बनाए. अब श्रीलंका ए को जीत के लिए 378 रन बनाने होंगे. भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी की 94 रन की तूफानी पारी खेली.

Kamakhya Reley

भारत को आठवां झटका

भारत को विप्रज निगम के रूप में आठवां झटका लगा है. विप्रज 20 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हो गए हैं. 48 ओवर के बाद भारत ने 8 विकेट खोकर 338 रन बना लिए हैं

Kamakhya Reley

भारत को पांचवां झटका

भारत का पांचवां विकेट गिरा कुमार कुशाग्र के बाद तिलक वर्मा 90 गेंदों में 67 रन बनाकर आउट हो गए हैं. तिलक ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 1 छक्का जड़ा. उनके आउट होने के बाद निशांत सिंधु बल्लेबाज करने क्रीज पर आए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को चौथा झटका

भारत का चौथा विकेट गिरा कुमार कुशाग्र 39 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हो गए हैं. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का जड़ा. कप्तान तिलक वर्मा 67 रन बनाकर खेल रहे हैं.

Kamakhya Reley

39 ओवर के बाद भारत का स्कोर 282-3

39 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट खोकर 282 रन बना लिए हैं. कप्तान शुभमन गिल 66 और कुमार कुशाग्र 36 रन बनाकर खेल रहे हैं.

Kamakhya Reley

तिलक वर्मा ने जड़ी फिफ्टी

भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 70 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इस दौरान उन्होंने 4 चौके जड़े. उनके अलावा कुमार कुशाग्र 17 रन बनाकर खेल रहे हैं.

Kamakhya Reley

भारत को तीसरा झटका

भारत का तीसरा विकेट गिरा ऋतुराज गायकवाड़ 51 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हो गए हैं. कप्तान तिलक वर्मा 42 रन बनाकर खेल रहे हैं. 28 ओवर के बाद भारत ने 3 विकेट खोकर 221 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

26 ओवर के बाद भारत का स्कोर 209-2

26 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट खोकर 209 रन बना लिए हैं. भारत के लिए कप्तान तिलक वर्मा 40 और ऋतुराज गायकवाड़ 31 रन बनाकर खेल रहे हैं.

Kamakhya Reley

20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 188-2

20 ओवर के बाद भारत ए ने दो विकेट खोकर 188 रन बना लिए हैं. कप्तान तिलक वर्मा 31 और ऋतुराज गायकवाड़ 19 रन बनाकर खेल रहे हैं. दोनों खिलाड़ियों ने भारत की पारी को संभाल लिया है.

Kamakhya Reley

12 ओवर के बाद भारत ए का स्कोर 144-2

भारत ए ने 12 ओवर के बाद दो विकेट खोकर 144 रन बना लिए हैं. कप्तान तिलक वर्मा 5 और ऋतुराज गायकवाड़ 3 रन बनाकर खेल रहे हैं.

Kamakhya Reley

भारत ए को पहला झटका

भारत ए का पहला विकेट गिरा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका के कप्तान सहान अराचिगे की गेंद पर कैच आउट हो गए हैं. उनका कैच वी. वियास्कंथ ने पकड़ा. इस मैच में सूर्यवंशी रिकॉर्ड शतक बनाने से चूक गए हैं. इस मैच में युवा बल्लेबाज ने महज 29 गेंदों में 94 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे.

Kamakhya Reley

वैभव सूर्यवंशी की तूफानी फिफ्टी

श्रीलंका ए के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए के लिए वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे हैं. दोनों की सलामी जोड़ी ने चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी है. इस दौराव वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 11 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है.

Exit mobile version