IND A vs SL A Final: 10 चौके, 8 छक्के… 29 गेंदों में 94 रन, वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया इतिहास
वैभव सूर्यवंशी
Vaibhav Sooryavanshi: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है. दांबुला में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली और महज 11 गेंदों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शानदार फिफ्टी जड़ दी.
वैभव सूर्यवंशी ने 11 गेंदों में जड़ी तूफानी फिफ्टी
ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल मुकाबले में भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है. भारत की ओर से ओपनिंग करने उतरे वैभव ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों ओर चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी. इस मैच में वैभव ने सिर्फ 29 गेंदों में 94 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे. इस दौरान वैभव ने महज 11 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की.
9⃣4⃣ runs
— BCCI (@BCCI) June 21, 2026
2⃣9⃣ balls
🔟 fours
8⃣ sixes
Vaibhav Sooryavanshi was at his brutal best in the #TriNationSeries Final 👏🫡
Updates ▶️ https://t.co/CnmyVyoyjy#SLAvINDA pic.twitter.com/k9crKMvbcU
यह भी पढ़ें: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका-A की टीम? कप्तान ने खुद बताया प्लान
बनाया खास रिकार्ड
श्रीलंका ए के खिलाफ महज 1 गेंदों में अर्धशतक जड़कर वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है. वह अब लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. अपनी फिफ्टी के दौरान वैभव ने 6 चौके और 4 छक्के जड़े. लिस्ट ए क्रिकेट में आज तक कोई भी बल्लेबाज 11 गेंदों में अर्धशतक नहीं जड़ सका है. इससे पहले यह रिकार्ड भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के नाम दर्ज था, जिन्होंने 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था.
शतक से चूके वैभव
भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए फाइनल मैच में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी सबसे तेज लिस्ट ए शतक जड़ने से चुके गए हैं. लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकार्ड ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क के नाम दर्ज है. जेक ने अक्टूबर 2023 में साउथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए तस्मानिया के खिलाफ सिर्फ 29 बॉल पर शतक जमाया था.