IND A vs SL A: गॉल में गरजा साई सुदर्शन का बल्ला, श्रीलंका ए के खिलाफ पहली पारी में जड़ा तूफानी शतक
साई सुदर्शन
Sai Sudharsan: भारत ए की टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है. जहां दोनों देशों के बीच दो मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार 25 जून से गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच के पहले ही दिन इंडिया ए के युवा स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तूफानी शतक जड़कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
साई सुदर्शन ने जड़ा शानदार शतक
इस मैच में इंडिया ए के कप्तान ध्रुव जुरेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारतीय टीम से ओपनिंग करने उतरे साई सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी की और श्रीलंकाई बल्लेबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया. इस मैच में सुदर्शन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 175 गेंदों में 132 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 19 चौके शामिल रहे. इस दौरान युवा बल्लेबाज ने महज 130 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 75.43 का रहा.
Whatever the format, Sai Sudharsan keeps piling those runs on 👏👏
— Cricbuzz (@cricbuzz) June 25, 2026
Scorecard below 👇 pic.twitter.com/O0Qi0ZZskB
स्टार बल्लेबाज रहे फ्लॉप
श्रीलंका ए के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच की पहली पारी में भले ही साई सुदर्शन का बल्ला चला हो, लेकिन कई स्टार खिलाड़ी इस दौरान फ्लॉप साबित हुए. पहली पारी में स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल और ऋतुराज गायकवाड़ कुछ खास कमाल नहीं कर सके. पडिक्कल 7 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गए. जबकि ऋतुराज 53 गेंदों में सिर्फ 22 रन ही बना सके. वहीं, ओपनर आयुष पांडे 64 गेंदों पर सिर्फ 25 रन बनाकर आउट हो गए.
साई सुदर्शन फर्स्ट क्लास करियर
24 वर्षीय भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज साई सुरदर्शन के लिस्ट ए करियर की बात करें तो अब तक खेले गए 31 मैचों की 30 पारियों में उन्होंने 1627 रन बना लिए हैं. लिस्ट ए क्रिकेट का उनका यह 7वां शतक है. वहीं फर्स्ट क्लास करियर की यह उनकी 9 वीं सेंचुरी है.