Vistaar NEWS

IND vs ENG: भारत की लगातार हार के बाद श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, चौथे टी20 से पहले दी ये सलाह

Team India

टीम इंडिया

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज में मेजबान टीम 2-0 से आगे है. जबकि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश में है. ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारत को 125 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच अनिल कुंबले ने कहा है कि यह पूरी तरह सरेंडर था, भारतीय टीम ने आसानी से हार मान ली और आप वर्ल्ड चैंपियन टीम से ऐसी उम्मीद नही करते.

अनिल कुंबले ने क्या कहा?

जियो हॉटस्टार पर बात करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने कहा, ”टीम इंडिया के बल्लेबाजों को थोड़ा और धैर्य और समझदारी दिखाने की जरूरत थी. लेकिन दबाव में टीम को संभालने की जगह सभी ने अटैकिंग क्रिकेट खेलने की कोशिश की. बेशक आस्किंग रन रेट 10 से अधिक का था, लेकिन किसी को तो जिम्मेदारी लेकर टिकना चाहिए था. लेकिन इसकी जगह उन्होंने अटैक करना सही समझा, नतीजा ये हुआ कि भारतीय बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चले गए.”

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: ‘IPL में सपाट पिच और छोटी बाउंड्री…’, भारत की शर्मनाक हार के बाद जोफ्रा आर्चर ने उड़ाया मजाक

हर्षित को दुबे से पहले भेजने की आलोचना

भारतीय पूर्व हेड कोच अनिल कुंबले ने हर्षित राणा को शिवम दुबे से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजने के फैसले की भी आलोचना की है. उन्होंने कहा,”टी20 में आप अच्छे बल्लेबाजों को पहले भेजते हैं. ये गलत था कि दुबे जैसे बल्लेबाज से पहले आप हर्षित राणा को बल्लेबाजी के लिए भेज दिए. आप इसकी उम्मीद नही कर सकते हैं कि 8वें नंबर पर आने वाले खिलाड़ी एक अनुभवी बल्लेबाज से पहले आकार मैच जीता देगा. आज के क्रिकेट में चीजें ऐसे काम नही करतीं.

अनिल कुंबले ने टीम मैनेजमेंट को दी सलाह

पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले ने टीम मैनेजमेंट को सलाह दी है कि हर मैच के बाद गेंदबाजी में बदलाव न करें. उन्होंने कहा, ”टीम इंडिया ने अपनी लाइन-अप में काफी बदलाव किए हैं, जिसे रोकने की जरूरत है. गेंदबाज बदलते रहते हैं. आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच के बाद आपने प्रसिध कृष्ण को हटा दिया, प्रिंस यादव आए और उन्होंने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके. लेकिन भारत फिर भी हार गया. बतौर कप्तान आपको अपने 5 गेंदबाजों पर भरोसा जताए रखना चाहिए. बल्लेबाज रन बनाते हैं लेकिन मैच गेंदबाज ही जिताते हैं.”

Exit mobile version