IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज का अंत मेजबान टीम के दबदबे के साथ हुआ. साउथैम्पटन के द रोज बाउल स्टेडियम में खेले गए पांचवें और आखिरी टी20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराकर 4-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है. इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान इंग्लैंड ने जोस बटलर की 131 रनों की शतकीय पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 257 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन ही बना सकी.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिध कृष्णा
इंग्लैंड- फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग
इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया
इंग्लैंड ने पांचवें टी20 मैच में भारत को 56 रन से हराया. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने अपने घर पर 4-0 से इस सीरीज पर कब्जा कर लिया है.
भारत को सातवां झटका
भारत का सातवां विकेट गिरा तिलक वर्मा के बाद सूर्यांश शेडगे बिना खाता खोले आउट हो गए हैं.
भारत को चौथा झटका
भारत का चौथा विकेट गिरा ईशान किशन 35 गेंदों में 56 रन बनाकर हुए आउट. 13 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट 136 रन बना लिए हैं.
ईशान किशन की फिफ्टी
ईशान किशन ने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर 16 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 102-2
9 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट खोकर 102 रन बना लिए हैं. ईशान किशन 23 गेंदों में 47 और श्रेयस अय्यर 12 गेंदों में 22 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.
भारत को पहला झटका
भारत का पहला विकेट गिरा अभिषेक शर्मा 5 गेंदों में 3 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आउट हो गए हैं. 5 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट खोकर 55 रन बना लिए हैं.
इंग्लैंड ने भारत को दिया 258 रनों का टारगेट
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 257 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने 64 गेंदों में 131 रनों की तूफानी पारी खेली. भारत को अब जीत के लिए 258 रन बनाने होंगे.
18 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 225-1
18 ओवर के बाद इंग्लैंड ने एक विकेट खोकर 225 रन बना लिए हैं. जोस बटलर 60 गेंदों में 115 रन और हैरी ब्रूक 40 गेंदों में 86 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.
जोस बटलर ने जड़ा शतक
भारत के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने 51 गेंदों में शानदार शतक जड़ दिया है.
14 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 168-1
14 ओवर के बाद इंग्लैंड ने एक विकेट खोकर 168 रन बना लिए हैं. जोस बटलर 44 गेंदों में 77 रन और कप्तान हैरी ब्रूक 32 गेंदों में 78 रन बनाकर क्रीज में बने हुए हैं.
बटलर-ब्रूक ने संभाला मोर्चा
फिलिप सॉल्ट के आउट होने के बाद जॉस बटलर और कप्तान हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड की पारी संभाली. 9.5 ओवर के बाद इंग्लैंड ने एक विकेट खोकर 109 रन बना लिए हैं. बटलर 46 और ब्रूक 48 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.
इंग्लैंड को पहला झटका
भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिध कृष्ण ने इंग्लैंड को फिलिप सॉल्ट के रूप में पहला झटका दिया. साल्ट 9 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए.
इंग्लैंड की पारी शुरू
इंग्लैंड की पारी शुरू हो गई है. फिलिप सॉल्ट और जॉस बटलर ओपनिंग कर रहे हैं. भारत की ओर से पहला ओवर अर्शदीप सिंह डाल रहे हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिध कृष्णा
इंग्लैंड- फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग
भारत ने जीता टॉस
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. टीम की प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए गए हैं. वैभव सूर्यवंशी की जगह संजू सैमसन की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है. वहीं वाशिंगटन सुंदर की जगह सूर्यांश शेडगे को मौका दिया गया है.
