IND vs ENG: 5वें टी20 में इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से अपने नाम की सीरीज

IND vs ENG: साउथैम्पटन के द रोज बाउल स्टेडियम में खेले गए पांचवें और आखिरी टी20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराकर 4-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है.
IND vs ENG

भारत बनाम इंग्लैंड

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज का अंत मेजबान टीम के दबदबे के साथ हुआ. साउथैम्पटन के द रोज बाउल स्टेडियम में खेले गए पांचवें और आखिरी टी20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराकर 4-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है. इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान इंग्लैंड ने जोस बटलर की 131 रनों की शतकीय पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 257 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन ही बना सकी.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिध कृष्णा

इंग्लैंड- फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग

ज़रूर पढ़ें