Vistaar NEWS

IND vs ENG: पांचवें टी20 मैच का बदला समय, रात 10 बजे नहीं…अब इतने बजे शुरू होगा मैच

IND vs ENG

भारत बनाम इंग्लैंड

IND vs ENG: भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज जारी है. अब तक इस सीरीज के 4 मैच खेले जा चुके हैं. बारिश के कारण पहला मैच रद्द होने के बाद टीम इंडिया को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा. अब इस सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 11 जुलाई को खेला जाएगा. हालांकि इस मैच की टाइमिंग बदली गई है.

कब और कहां खेला जाएगा पांचवां मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच 11 जुलाई को साउथैम्पटन के द रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में टीम इंडिया आखिरी मैच में जीतकर अपनी लाज बचाना चाहेगी, जबकि मेजबान इंग्लैंड इस मैच को जीतकर सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ करना चाहेगी.

यह भी पढ़ें: 4 महीने में ऐसा क्या बदला? लगातार टी20 सीरीज गंवा बैठी वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया, जानें वजह

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले पांचवें टी20 मैच का समय बदल गया है. दोनों टीमों के बीच चौथा टी20 मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू हुआ था. लेकिन अब सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच लोकल समय के मुताबिक 2:30 पर शुरू होगा. भारतीय समयानुसार यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा. जबकि टॉस मैच शुरू होने के आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे होगा.

साउथैम्पटन में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?

साउथैम्पटन के द रोज बाउल स्टेडियम में भारत ने अब तक सिर्फ एक टी20 मैच खेला है. यह मैच 2022 में खेला गया था. इस इकलौते मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 50 रनों के बड़े अंतर से हराया था. इस मैदान में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए थे, जवाब में मेजबान टीम 148 रनों पर ही ढेर हो गई थी. अब ऐसे में भारत एक बार फिर इस मैदान पर जीत दर्ज करना चाहेगा.

Exit mobile version