4 महीने में ऐसा क्या बदला? लगातार टी20 सीरीज गंवा बैठी वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया, जानें वजह

Team India: चार महीने पहले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर चैंपियन बनी टीम इंडिया इन दिनों लगातार हार से जूझती नजर आ रही है.
Team India

टीम इंडिया

Team India: चार महीने पहले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर चैंपियन बनी टीम इंडिया इन दिनों लगातार हार से जूझती नजर आ रही है. टी20 क्रिकेट में लंबे समय तक अपना दबदबा कायम रखने वाली भारतीय टीम बैक टू बैक दो सीरीज हार चुकी है. आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया अब इंग्लैंड के खिलाफ भी टी20 सीरीज हार गई है. अब सवाल उठता है कि 4 महीने पहले वर्ल्ड कप चैंपियन बनने वाली टीम की हालात इतनी खराब कैसे हो गई? कुछ ही महीनों में ऐसा क्या बदल गया कि जीत की आदी टीम इंडिया अब लगातार संघर्ष करती नजर आ रही है.

क्यों बार-बार हार रही टीम इंडिया?

1. प्लेइंग 11 में लगातार बदलाव

भारत की हार की सबसे बड़ी वजह टीम में लगातार किए जा रहे बदलाव हैं. सीरीज के हर मैच में प्लेइंग 11 बदलने से खिलाड़ियों को अपनी भूमिका तय करने का पर्याप्त मौका नहीं मिल रहा है. स्थिर संयोजन की कमी का असर बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों पर साफ दिखाई दिया.

यह भी पढ़ें: भारत से नंबर-1 का ताज छीनना चाहता है इंग्लैंड, कप्तान हैरी ब्रूक का बड़ा बयान

2. बल्लेबाजी में लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन में कमी

भारत की लगातार हार की वजह बल्लेबाजी में लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन की कमी रही. टीम में लगातार बाएं हाथ के बल्लेबाजों के आने से विपक्षी गेंदबाजों को अपनी लाइन और लेंथ बदलने की जरूरत नहीं पड़ी. इससे स्पिनरों और तेज गेंदबाजों के लिए एक जैसी रणनीति अपनाना आसान हो गया और लगातार विकेट गिरने के साथ भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ता गया.

3. हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी

भारत की लगातार हार की एक वजह हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी रही. पंड्या टीम को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में संतुलन देते हैं, जबकि बुमराह डेथ ओवरों में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं. इन दोनों के बिना टीम इंडिया का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर नजर आया. युवा गेंदबाजों को मौके मिल रहे हैं, लेकिन दबाव वाले मैचों में अनुभव की कमी साफ नजर आ रही है.

4. खराब गेंदबाजी

यूके टूर में भारतीय टीम को खराब गेंदबाजी से भी निपटना पड़ा. कई गेंदबाजों ने एक-एक ओवर में 27 से 29 रन लुटाए और विकटों के लिए तरसते नजर आए. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को छोड़ कर कोई भी भारतीय गेंदबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सका. पेसर्स से लेकर स्पिनर या अलराउंडर्स हर कोई विकेट के लिए यहां तरसता दिखा.

ज़रूर पढ़ें