IND vs SL Live Streaming: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले क्रिकेट फैंस ये जानना चाहते हैं कि वह इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कब, कहां और कैसे देख सकते हैं. आइए जानते हैं…
कब खेला जाएगा पहला टेस्ट?
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार 15 से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरू होंगे. जबकि टॉस आधे घंटे पहले यानी 9:30 बजे होगा.
यह भी पढ़ें: भारत को फंसाने के लिए श्रीलंका ने चली चाल! गॉल की पिच में किया बड़ा बदलाव
टीवी पर कहां देखें लाइव?
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नहीं बल्कि सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं. वहीं इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार नहीं बल्कि SONYLIV पर उपलब्ध होगी. इसके अलावा क्रिकेट फैंस इस टेस्ट सीरीज का मजा DD स्पोर्ट्स और DD फ्री डिश पर उठा सकते हैं. वो भी बिल्कुल फ्री.
दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमों की स्क्वाड
भारत- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, औकिब नबी, ध्रुव जुरेल, गुरनूर बराड़, सारांश जैन
श्रीलंका- निशान मदुश्का, लाहिरु उदारा, दिनेश चंडीमल, कामिन्दु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), पसिंदु सोरियाबंदरा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, विश्वा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा, सोनल दिनुशा, मिलन प्रियनाथ रथनायके, केशारा नुवंता
