भारत को फंसाने के लिए श्रीलंका ने चली चाल! गॉल की पिच में किया बड़ा बदलाव

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है. गॉल टेस्ट से पहले श्रीलंकाई टीम ने बंद दरवाजों के पीछे अभ्यास किया, जबकि ग्राउंडस्टाफ लगातार पिच पर काम करता नजर आया.
Galle International Stadium

गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है. इस सीरीज के शुरू होने से पहले गॉल की पिच चर्चा का केंद्र बन गई है. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 15 से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच से तीन दिन पहले श्रीलंकाई टीम ने बंद दरवाजों के पीछे अभ्यास किया, जबकि ग्राउंडस्टाफ लगातार पिच पर काम करता नजर आया. ऐसे में माना जा रहा है कि मेजबान टीम परिस्थितियों का फायदा उठाने की तैयारी में है.

गॉल की पिच पर ग्राउंडस्टाफ ने किया काम

दरअसल हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक गॉल की पिच का मुआयना करने पहुंचे. दोनों के मैदान से बाहर जाने के बाद पिच पर दोबारा कवर डाल दिए गए. करीब दो घाटे बाद मुख्य कवर हटाए गए और ग्राउंडस्टाफ ने पिच पर घास काटने वाली मशीन चलाई. इसके बाद रोलर का इस्तेमाल करके पिच को कुछ समय के लिए धूप में छोड़ा गया और फिर एक बार कवर डाल दिए गए. पिच पर हो रही इन गतिविधियों ने टीम इंडिया के मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी है.

यह भी पढ़ें: कहां देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, इस चैनल पर देख सकते हैं लाइव प्रसारण

मौसम बिगाड़ सकता है खेल

गॉल की पिच ही नहीं, बल्कि वहां का मौसम भी टीम इंडिया की चिंता बढ़ा रहा है. पिछले कुछ दिनों गॉल में तेज बारिश का दौर देखने को मिला है. वहीं, बुधवार 12 अगस्त को मौसम साफ और धूप वाला रहा, लेकिन आने वाले सप्ताह में बारिश की आशंका जताई जा रही है. बता दें, भारत ने 11 और 12 अगस्त को प्रैक्टिस नहीं की थी.

भारत ने जीता था वॉर्मअप मैच

हाल ही में भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच कोलंबो में तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच खेला गया था, जिसमें भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों को परिस्थितियों में समय बिताने का अच्छा मौका मिला. इस मैच में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की.

ज़रूर पढ़ें