Vistaar NEWS

IND vs SL: ध्रुव जुरेल के ‘जय जवान, जय किसान’वाले टैटू का क्या है राज? शतक के बाद खुद बताई कहानी

Dhruv Jurel

ध्रुव जुरेल

Dhruv Jurel: कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय युवा बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 115 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान 171 गेंदों में उन्होंने अपना शतक पूरा किया. सेंचुरी पूरी करने बाद जुरेल ने एक खास अंदाज में जश्न बनाया, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. शतक पूरा करने के बाद जुरेल ने पहले सलाम किया और फिर अपने डोले पर बने ‘जय जवान, जय किसान’ टैटू को दिखाया. दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद बल्लेबाज ने खुद अपने इस टैटू के पीछे का राज खोला है.

क्या है जुरेल के इस टैटू का राज?

दरअसल दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय स्टार बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने शानदार शतकीय पारी खेली. सेंचुरी पूरी करने के बाद उन्होंने एक खास अंदाज में इसे सेलिब्रेट किया. जुरेल ने अपना यह शतक अपने पिता और दादा को समर्पित किया. दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्होंने बताया कि उनके दादा किसान थे, जबकि उनके पिता फौज में रहे हैं. यही वजह है कि उन्होंने अपने बाइसेप्स पर ‘जय जवान, जय किसान’ लिखवाया है.

यह भी पढ़ें: ‘टाइम वेस्ट मत करो, डरो मत…’,सरफराज खान के जाल में फंसे श्रीलंकाई कप्तान, 2 गेंद बाद ही हो गए आउट

किसे किया था सलाम?

शतकीय पारी खेलने के बाद जुरेल ने कहा,’मेरे दादा किसान थे और मेरे पिता सैनिक थे. यही मेरी जड़ें हैं और मैं उन्हें कभी भूलना नहीं चाहता. इसलिए मेरा वह सलाम मेरे पिता और दादा के लिए था.’बता दें, श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में जुरेल ने 177 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. टेस्ट क्रिकेट में यह जुरेल का दूसरा शतक है.

पंत के साथ खेली शतकीय साझेदारी

अपनी इस पारी के दौरान धुरव जुरेल ने ऋषभ पंत के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की. दोनों ने मिलकर 112 रनों की अहम साझेदारी की. पंत के साथ इस साझेदारी को लेकर जुरेल ने कहा कि ऋषभ के साथ बल्लेबाजी करना उनके लिए खास अनुभव रहा.

Exit mobile version