अंपायर के फैसले से आग बबूला हुआ श्रीलंकाई खिलाड़ी, गुस्से में फेंके ग्लव्स, बाउंड्री कुशन पर मारा बल्ला

Prabath Jayasuriya: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन आखिरी पलों में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला.
Prabath Jayasuriya

प्रभाथ जयसूर्या

Prabath Jayasuriya: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन आखिरी पलों में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. रोशनी कम होने के बावजूद मैदानी अंपायरों द्वारा खेल जारी रखने को लेकर श्रीलंकाई खिलाड़ियों और अंपायरों के बीच बहस हुई. इसी तनाव के बीच श्रीलंका को दिन के आखिरी ओवर में बड़ा झटका लगा और नाइटवॉचमैन प्रभात जयसूर्या के विकेट के साथ ही दूसरे दिन का खेल खत्म कर दिया गया.

आउट होने के बाद जयसूर्या अंपायर के फैसले से इतने नाराज हो गए कि मैदान से बाहर जाते समय उन्होंने बाउंड्री कुशन पर अपना बल्ला मारा. इसके बाद ड्रेसिंग रूम में पहुंचने के बाद भी उन्होंने अपनी भड़ास निकाली और ग्लव्स फेंक दिए.

अंपायर के फैसले पर मचा बवाल

इस मामले की शुरुआत श्रीलंका की पारी के दौरान दूसरे ओवर से ठीक पहले हुई. जब प्रभात जयसूर्या लाहिरू उदारा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे रहे थे. प्रभात जब मैदान पर आ ही रहे थे कि अंधेरा काफी बढ़ चुका था. मैदान पर मौजूद दोनों अंपायरों ने लाइट मीटर से रोशनी की जांच की. अंपायरों ने फैसला सुनाया कि अगर भारत सिर्फ स्पिनरों से गेंदबाजी करवाता है तो खेल जारी रखा जा सकता है.

इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने मानव सुथार को गेंद सौंपी. अंपायरों के खेल जारी रखने के फैसले से श्रीलंकाई बल्लेबाज बिल्कुल खुश नहीं थे और उन्होंने मैदान पर ही अपनी नाराजगी जाहिर की.

यह भी पढ़ें: SL vs IND: कोलंबो टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल के बाद ध्रुव जुरेल ने भी जड़ा शतक, सातवें नंबर पर ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय

सस्ते में आउट हुए प्रभात जयसूर्या

श्रीलंका की ओर से नाइटवॉचमैन के रूप में बल्लेबाजी करने उतरे प्रभात जयसूर्या से उम्मीद थी की दिन का खेल खत्म होने तक वह अपना विकेट बचाकर रखे, लेकिन वह ऐसा करने में नकामयाब रहे. दिन की आखिरी गेंद पर मानव सुथार ने जयसूर्या को एलबीडब्लू आउट कर दिया. हालांकि जयसूर्या ने अंपायर के फैसले को चुनौती देते हुए DRS लिया, लेकिन रिव्यू भी उनके काम नहीं आया और 7 गेंदों में वह सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

आउट होने के बाद तमतमाए जयसूर्या

आउट होने के बाद प्रभात जयसूर्या का गुस्सा सातवें आसमान पर था. मैदान से बाहर जाते वक्त उन्होंने बाउंड्री कुशन पर बल्ला दे मारा. इसके बाद ड्रेसिंग रूम में पहुंचने के बाद भी जयसूर्या का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ और उन्होंने अपने ग्लव्स फेंक दिए.

ज़रूर पढ़ें