Rohit Sharma: टीम इंडिया के स्टार ओपनर रोहित शर्मा का बल्ला वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में जमकर बोला है. इस मुकाबले में हिटमैन ने 101 रनों की तूफानी पारी खेली. गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गए इस मुकाबले में हिटमैन ने 73 रन बनाते ही वनडे क्रिकेट में अपने 12000 रन पूरे कर लिए हैं. इसी के साथ रोहित अब वनडे में 12 हजार रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित से पहले यह मुकाम सिर्फ सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने हासिल किया था.
रोहित शर्मा ने जड़ा शतक
गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने महज 72 गेंदों में शानदार शतक जड़ दिया है. वनडे क्रिकेट में यह उनका 35वां शतक रहा.मुकाबले में रोहित ने 75 गेंदों में 101 रनों की तूफानी पारी खेली. अपनी इस शतकीय पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के जड़े. इस शतक के साथ हिटमैन ने अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 52 शतक जड़ दी हैं.
Make that 3️⃣5️⃣ ODI HUNDREDS for Rohit Sharma 💯 An absolutely scintillating effort to power the chase 🙇♂️ Updates ▶️ https://t.co/6XCYRtZLAi #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @ImRo45 https://t.co/MyrTT61yyG
— BCCI (@BCCI) September 30, 2026
यह भी पढ़ें: IND vs WI: डेब्यू मैच में ही फ्लॉप हुए आकिब नबी, पहले ही मैच में बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड
पूरे किए 12 हजार रन
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 73 रन पूरे करने के साथ ही रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अपने 12,000 रन पूरे कर लिए हैं. इसी के साथ वह वनडे क्रिकेट में 12 हजार रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले किंग कोहली और सचिन तेंदुलकर ही यह आंकड़ा पार कर पाए हैं. विराट कोहली वनडे में सबसे कम पारियों में 12000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज हैं उन्होंने 242 पारियों में यह कारनामा किया. अब रोहित ने 282 पारियों में यह कारनामा कर दिखाया है.
1️⃣2️⃣,0️⃣0️⃣0️⃣ and he keeps going strong 💪🙌 #TeamIndia great Rohit Sharma becomes the 3️⃣rd Indian to get to this 𝗠𝗔𝗝𝗢𝗥 𝗠𝗜𝗟𝗘𝗦𝗧𝗢𝗡𝗘 🫡 Updates ▶️ https://t.co/6XCYRtZLAi #INDvWI | @mflone_ | @ImRo45 https://t.co/Ov3O2Y34Jz
— BCCI (@BCCI) September 30, 2026
छक्कों का लगाया दोहरा शतक
रोहित शर्मा ने इस मैच में 6 छक्के जड़े. इसी के साथ उन्होंने छक्कों का दोहरा शतक पूरा कर लिया है. रोहित अब एक देश में 200 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में क्रिस गेल दूसरे पायदान पर हैं. रोहित ने भारत में 200 वनडे छक्के पूरे कर लिए हैं.
