‘आप मुझे टीम से ड्रॉप कर दो…’,BCCI को रोहित शर्मा का कड़ा संदेश, दिग्गज के बयान से मची हलचल
रोहित शर्मा और मोहम्मद कैफ
Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार चर्चा उनकी बल्लेबाजी नहीं, बल्कि उनके भविष्य और टीम इंडिया में उनकी जगह को लेकर हो रहे एक बड़े दावे की है. हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने हिटमैन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उनके मुताबिक रोहित ने अपने खेलने के रवैये से बीसीसीआई चयनकर्ताओं को सीधा संदेश दे दिया है.
रोहित शर्मा को लेकर क्या बोले मोहम्मद कैफ?
दरअसल हाल ही में भारतीय पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कैफ ने रोहित के लिए कहा कि अब उनका रुख बिल्कुल साफ हो चुका है. कैफ के मुताबिक रोहित के खेलने के रवैये से ऐसा लगता है जैसे वे सिलेक्टर्स से कह रहे हैं कि अगर मैं अच्छा नहीं खेल रहा हूं तो आप फैसला लीजिए और मुझे टीम से ड्रॉप कर दीजिए, लेकिन मैं पीछे हटने वाला नहीं हूं.’
यह भी पढ़ें: ODI WC 2027: वनडे वर्ल्ड कप को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, क्वालीफायर की तारीखों का हुआ खुलासा
खुद संन्यास नहीं लेंगे रोहित
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कैफ ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर रोहित शर्मा का ऐतिहासिक शतक बताता है कि उनका पूरा ध्यान सिर्फ खेलने पर है. उन्होंने साफ तौर पर संकेत दिया कि शायद पहले बोर्ड या सिलेक्टर्स की ओर से उन्हें समझाने की कोशिश की गई हो, लेकिन वे खुद संन्यास का ऐलान नहीं करेंगे.
क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित?
अपने यूट्यूब पर बात करते हुए मोहम्मद कैफ ने आगे कहा कि वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए रोहित शर्मा की टीम में जगह को लेकर सस्पेंस बरकरार है. कैफ के मुताबिक टीम मैनेजमेंट को रोहित को लेकर इस स्थिति को दूर करना चाहिए. पूर्व भारतीय क्रिकेटर का कहना है कि एक तरफ कोचिंग स्टाफ कहता है कि रोहित को खुलकर खेलने के आजादी है. वहीं, दूसरी तरफ किसी ने भी या साफ नहीं किया है कि वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप की योजनाओं का हिस्सा हैं या नहीं.