IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी की चमक में फीके पड़े यशस्वी जायसवाल? अंबाती रायडू ने दी RR छोड़ने की सलाह
यशस्वी जायसवाल
Yashasvi Jaiswal: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी का ध्यान खींच लिया है. महज 15 साल की उम्र में वैभव ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. हालांकि इसी बीच राजस्थान के स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी चर्चा में आ गए हैं क्योंकि पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने उन्हें टीम बदलने की सलाह दे दी है. रायडू का मानना है कि वैभव की चमक के सामने जायसवाल फीके पड़ रहे हैं.
रायडू ने यशस्वी जायसवाल को क्यों दी RR छोड़ने की सलाह?
दरअसल हाल ही में भारतीय पूर्व क्रिकेट अंबाती रायडू ने ईएसपीएन-क्रिकइंफो के एक कार्यक्रम में यशस्वी जायसवाल को टीम बदलने की सलाह दी. पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि जायसवाल लगातार वैभव के साथ बैटिंग नहीं करते रह सकते और उन्हें अपनी टीम बदलने की जरूरत है. इसके पीछे वजह बताते हुए रायडू ने कहा कि जायसवाल खुद अपने आप में एक स्टार हैं और ऐसे में वह हर बार वैभव की परछाई में नहीं छुप सकते.
Question: Should Yashasvi Jaiswal leave Rajasthan Royals?
— Cricket Central (@CricketCentrl) May 28, 2026
Ambati Rayudu said 🗣️,
"He needs to… he needs to change his team because he cannot just bat with the guy and be overshadowed every single time. Because he's a star in his own right. If he goes to another team, he will… pic.twitter.com/if11iXFbW2
अपने दमपर मैच जीता सकते है यशस्वी जायसवाल
पूर्व भारतीय खिलाड़ी अंबाती रायडू का मानना है कि अगर यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़कर किसी अन्य टीम में शामिल होते हैं, तो वह अपने दम पर किसी भी टीम को मैच जितवा सकते हैं. आगे रायडू ने सुझाव देते हुए कहा कि वैभव जिस हिसाब से बल्लेबाजी कर रहे हैं ऐसे में उनके साथ एक अनुभवी ओपनिंग पार्टनर की जरूरत है, जो धमाकेदार बल्लेबाजी के मामले में उनसे मुकाबला करने की न सोचे.
किस टीम में जायसवाल को होना चाहिए शामिल?
राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़कर यशस्वी जायसवाल को किस टीम में शामिल होना चाहिए? इसपर जवाब देते हुए रायडू ने कहा कि उनके लिए मुंबई इंडियंस सबसे बेहतर टीम साबित हो सकती है और उन्हें वहां जाना चाहिए.